BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी
26-Jan-2021 08:14 AM
PATNA :अगर आपका वोटर आईडी खो गया या आप लेना चाहते है तो अब आपको इस डॉक्युमेंट की डुप्लिकेट कॉपी प्राप्त करने के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. निर्वाचन आयोग ने e-EPIC की सुविधा शुरू की है. इसका मतलब है कि आप घर बैठे अपने वोटर आईडी की पीडीएफ कॉपी डाउनलोड कर पाएंगे.
चुनाव आयोग के अधिकारियों ने कहा है कि मौजूदा वक्त में वोटर आईडी की प्रिंटिंग और लोगों तक उसके पहुंचने में समय लगता है. वहीं, इस नई सुविधा की शुरुआत के बाद लोग आसानी से अपना मतदाता पहचान पत्र डाउनलोड कर पाएंगे. वोटर आईडी कार्ड की ई-कॉपी को दो चरण में डाउनलोड किया जा सकता है. 25 जनवरी से 31 जनवरी के बीच वोटर आईडी कार्ड के लिए अप्लाई करने वाले नये वोटर, जिन्होंने अपने मोबाइल नंबर फॉर्म-6 में रजिस्टर किए हैं, अपने मोबाइल नंबर के सत्यापन के जरिए e-EPIC डाउनलोड कर पाएंगे.
यह मोबाइल नंबर यूनिक होना चाहिए और ECI के इलेक्टोरल रॉल के लिए पूर्व में रजिस्टर्ड नहीं होना चाहिए. इसके दूसरे चरण की शुरुआत एक फरवरी से होगी. इस चरण में सभी वोटर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के साथ अपना इलेक्ट्रॉनिक वोटर आईडी डाउनलोड कर पाएंगे.
ऐसे करें डाउनलोड
ई-वोटर आईडी को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर वोटर पोर्टल पर जाना होगा या नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल में जाकर अपने राज्य और जिला का चयन करना होगा. फिल मोबाइल नंबर डालकर रजिस्टर्ड करना होगा. फिर जो मोबाइल रजिस्टर्ड होगा उसपर ओटीपी आएगा और ओटीपी डालकर वोटर आईडी कार्ड को डाउनलोड करना होगा.