मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश
05-Aug-2021 07:13 AM
PATNA : बड़हिया स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर पिछले दिनों लोगों ने आंदोलन किया था। दिल्ली-हावड़ा लाइन पर ट्रेनों का परिचालन इससे प्रभावित हुआ था और इसके बाद रेलवे ने कई ट्रेनों के स्टॉपेज यहां दे दिए थे। अब रेलवे ने 7 स्पेशल ट्रेनों का ठहराव भी बड़हिया और गहमर स्टेशनों पर दिया है। 5 अगस्त यानी आज से ही दानापुर मंडल के बड़हिया और गहमर स्टेशन पर अस्थाई रूप से 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेन का ठहराव दिया गया है।
बड़हिया स्टेशन पर ठहराव प्रदान की गई ट्रेनें
1. 02351 हावड़ा-राजेंद्रनगर टर्मिनल स्पेशल बड़हिया स्टेशन 03.40 बजे पहुंचकर 03.42 बजे प्रस्थान करेगी ।
2. 02352 राजेंद्रनगर टर्मिनल-हावड़ा स्पेशल बड़हिया स्टेशन 22.58 बजे पहुंचकर 23.00 बजे प्रस्थान करेगी ।
3. 03331 धनबाद-पटना स्पेशल बड़हिया स्टेशन 14.07 बजे पहुंचकर 14.09 बजे प्रस्थान करेगी ।
4. 03332 पटना-धनबाद स्पेशल बड़हिया स्टेशन 10.32 बजे पहुंचकर 10.34 बजे प्रस्थान करेगी ।
5. 05027 हटिया-गोरखपुर स्पेशल बड़हिया स्टेशन 03.26 बजे पहुंचकर 03.28 बजे प्रस्थान करेगी ।
6. 05028 गोरखपुर-हटिया स्पेशल बड़हिया स्टेशन 19.30 बजे पहुंचकर 19.32 बजे प्रस्थान करेगी ।
7. 08183 टाटा-दानापुर स्पेशल बड़हिया स्टेशन 16.39 बजे पहुंचकर 16.41 बजे प्रस्थान करेगी ।
8. 08184 दानापुर-टाटा स्पेशल बड़हिया स्टेशन 08.20 बजे पहुंचकर 08.22 बजे प्रस्थान करेगी ।
9. 03401 भागलपुर-दानापुर स्पेशल बड़हिया स्टेशन 08.46 बजे पहुंचकर 08.48 बजे प्रस्थान करेगी ।
10. 03402 दानापुर-भागलपुर स्पेशल बड़हिया स्टेशन 18.23 बजे पहुंचकर 18.25 बजे प्रस्थान करेगी ।
गहमर स्टेशन पर ठहराव प्रदान की गई ट्रेनें
1. 02333 हावड़ा-प्रयागराज रामबाग स्पेशल गहमर स्टेशन 06.20 बजे पहुंचकर 06.22 बजे प्रस्थान करेगी ।
2. 02334 प्रयागराज रामबाग-हावड़ा स्पेशल गहमर स्टेशन 20.06 बजे पहुंचकर 20.08 बजे प्रस्थान करेगी ।
3. 03005 हावड़ा-अमृतसर स्पेशल गहमर स्टेशन 05.38 बजे पहुंचकर 05.40 बजे प्रस्थान करेगी ।
4. 03006 अमृतसर-हावड़ा स्पेशल गहमर स्टेशन 19.17 बजे पहुंचकर 19.19 बजे प्रस्थान करेगी ।
रेलवे के इस फैसले के बारे में मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने जानकारी दी है। इन ट्रेनों के ठहराव से लोगों को राहत मिलेगी।