UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
28-Dec-2019 10:46 AM
PATNA: लालू परिवार में चल रही खिटपिट बदस्तूर जारी है. पूर्व सीएम राबड़ी देवी के घर से बाहर किया गया बहू ऐश्वर्या राय का सामान तीन दिनों से चंद्रिका राय के आवास के बाहर पड़ा हुआ है. चंद्रिका राय के घर के बाहर वैन में लदे ऐश्वर्या के सामान की सुध लेने को कोई तैयार नहीं हैं.
वहीं दोनों परिवार के बीच चल रहे फैमिली ड्रामे में शास्त्रीनगर थाने के 4 पुलिसकर्मी और वैन के दो ड्राइवर पिस रहे हैं. पुलिसवाले और ड्राइवर कड़ाके की इस सर्दी में वैन पर लदे सामान की रखवाली में लगे हैं. एक तरफ चंद्रिका राय सामान लेने को तैयार नहीं हैं वहीं दूसरी ओर राबड़ी आवास से वैन के ड्राइवरों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे इस सामान को वापस राबड़ी आवास नहीं लाएं.
इन सब ड्रामे के बीच शुक्रवार को राबड़ी देवी पर पटना के शास्त्रीनगर थाने में उनके समधी चंद्रिका राय ने मामला दर्ज कराया है. चंद्रिका राय ने बताया कि राबड़ी देवी के साथ ही उनके सुरक्षाकर्मियों पर भी शास्त्रीनगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है. इस बारे में चंद्रिका राय ने बताया कि उनके घर बिना किसी जानकारी के सामान भेजा गया है. प्रोडक्शन ऑफिसर के आदेश के अनुसार सामान भेजते समय दोनों घर के लोग और मजिस्ट्रेट का होना आवश्यक होता है, पर यहां बिना किसी के जानकारी और उपस्थिती के सामान भेज दिया गया है. जिसके बाद उन्होंने राबड़ी देवी और उनके सुरक्षाकर्मियों पर मामला दर्ज कराया गया है.