BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग
21-Jun-2022 05:43 PM
PATNA: गंगा की लहरों और खूबसूरत नजारों के बीच सफर करने का पटनावासियों का सपना अब जल्द ही पूरा होने जा रहा है। दीघा से दीदारगंज के बीच जयप्रकाश गंगा पथ के पहले फेज का निर्माण कार्य अंतिम दौर में है। 24 जून की शाम 4 बजे जेपी गंगा पथ का उद्घाटन होगा। जिसके बाद इस पथ पर आवागमन शुरू हो जाएगा। इसके अलावे करबिगहिया फ्लाईओवर का भी उद्घाटन किया जाएगा। इस फ्लाईओवर के उद्घाटन के बाद खगौल पथ से करबिगहिया जुड़ जाएगा। बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने इस बात की जानकारी दी।
बता दें कि जयप्रकाश गंगा पथ की कुल लंबाई 20.5 किलोमीटर है। इस पथ के निर्माण पर कुल 4 हजार करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। सितंबर 2013 में निर्माण कार्य शुरू हुआ था लेकिन बीच में कोरोना का संक्रमण फैलने की वजह से जेपी पथ का निर्माण कार्य थोड़ा धीमा पड़ गया। गंगा किनारे बन रही इस सड़क का नजारा बहुत ही खूबसूरत है। जिसे देखने के लिए लोग उद्घाटन से पहले ही पहुंच रहे हैं। लोगों को अब बस इसके उद्घाटन का इंतजार है। जिसके बाद इस मार्ग से गाड़ियां गुजरेगी। 24 जून को अब इसका उद्घाटन होगा। जिसे लेकर लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि वे काफी दिन से इस पल का इंतजार कर रहे थे। बता दें कि इसे दीघा से पटना सिटी के दीदारगंज तक बनवाया जा रहा है।
गंगा पथ का निर्माण कार्य अप्रैल 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य है। जेपी पथ न सिर्फ पटना के लोगों के लिए बल्कि उत्तर बिहार से पटना आने वाले लोगों के लिए भी काफी महत्वपूर्ण सड़क होगी। गंगा पथ पर 8 जगहों पर संपर्क पथ का निर्माण किया गया है। पहले फेज में एलसीटी घाट, एएन सिन्हा इंस्टिट्यूट और पीएमसीएच से दीघा दीदारगंज एलिवेटेड रोड का संपर्क पथ जुड़ेगा। इसके पूरा हो जाने पर राजधानी और पटना सिटी के लोगों को शहर में व्याप्त रोड जाम से निजात मिलेगी। इसके बनने से दानापुर से गांधी मैदान के मार्ग पर वाहनों का दबाव कम होगा। जिससे पटनावासी कम समय में ज्यादा दूरी तय कर पाएंगे। इसके साथ ही करबिगहिया फ्लाईओवर का भी उद्घाटन 24 जून को किया जाएगा। इस फ्लाईओवर के उद्घाटन के बाद खगौल पथ से करबिगहिया जुड़ जाएगा।