ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव श्रेया घोषाल ने खरीदा 30 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, जानिये क्या है इस घर की खासियत? ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग

Home / bihar / 20 DSP का हुआ तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना

20 DSP का हुआ तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना

21-Feb-2021 10:26 PM

PATNA : आईपीएस अधिकारियों के साथ-साथ राज्य सरकार ने 20 डीएसपी का भी तबादला किया है। गृह विभाग में बिहार पुलिस सेवा के 20 डीएसपी के तबादले से जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी है। 


राज्य सरकार की तरफ से जारी की गई अधिसूचना में पदस्थापन की प्रतीक्षा में बैठे अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार को दाउदनगर औरंगाबाद का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। बक्सर मुख्यालय के पुलिस उपाधीक्षक इम्तियाज अहमद को सिमरी बख्तियारपुर सहरसा का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। पटना विजिलेंस में डीएसपी के पद पर तैनात मनोज कुमार को गोगरी खगड़िया का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, भोजपुर मुख्यालय के पुलिस उपाधीक्षक रामपुकार सिंह को फारबिसगंज अररिया का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है।


भागलपुर मुख्यालय 2 में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात सुनील कुमार को मद्य निषेध पटना का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है जबकि पुलिस उपाधीक्षक बीएमपी15 बगहा के पद पर तैनात इंदु शेखर सिंह को भी पटना मद्य निषेध के पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनाती दी गई है। रोहतास मुख्यालय के पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मण प्रसाद को पुलिस उपाधीक्षक स्पेशल ब्रांच पटना के पद पर और नव प्रोन्नत पुलिस उपाधीक्षक रामनिवास चौधरी को स्पेशल ब्रांच पटना में पुलिस उपाधीक्षक पटना के पद पर तैनात किया गया है।


नुरूल हक को पुलिस उपाधीक्षक के सैन्य पुलिस प्रशिक्षण केंद्र डुमराव के पद पर तैनात किया गया है जबकि नव प्रोन्नत पुलिस उपाधीक्षक रंजीत कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय खगड़िया बनाया गया है। असफाक अंसारी को बक्सर मुख्यालय का नया डीएसपी बनाया गया है। राजकुमार को पुलिस उपाधीक्षक बीएमपी 10, द्विवेदी फनीभूषण को पुलिस उपाधीक्षक बीएमपी 16, उदय कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक के बीएमपी 1 के पद पर तैनात किया गया है। विनोद कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक भोजपुर मुख्यालय बनाया गया है जबकि श्रीमती रश्मि को पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय कटिहार के पद पर तैनात किया गया है। नालंदा के अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक के पटना के पद पर, ममता प्रसाद को पुलिस उपाधीक्षक के मुख्यालय नालंदा के पद पर, विनयानंद पाठक को पुलिस उपाधीक्षक सिपाही पुलिस प्रशिक्षण केंद्र सिमुलतला और गौतम कुमार को पुलिस उपाधीक्षक बीएमपी 5 पटना के पद पर तैनात किया गया है।