ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / bihar / 17KM साइकिल चलाकर प्रेमिका को भगा ले गया प्रेमी, पुलिस ने पकड़ा और...

17KM साइकिल चलाकर प्रेमिका को भगा ले गया प्रेमी, पुलिस ने पकड़ा और करा दी शादी

28-Nov-2022 11:31 AM

DARBHANGA: बिहार के दरभंगा से एक दिलचस्प मामला सामने आया है, जहां पहले फेसबुक पर एक लड़का और लड़की की दोस्ती हुई, फिर प्यार हुआ। इसके बाद प्रेमी 17KM साइकिल चलाकर प्रेमिका से मिलने पहुंच गया और दोनों ने शादी भी रचा ली। मामला बिरौल थाना क्षेत्र के रसलपुर का है। अब ये प्रेम कहानी चर्चा का विषय बन गया है। 



बिरौल थाना क्षेत्र के रसलपुर का रहने वाला विकास और कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हरौली की चंचल दो साल पहले फेसबुक पर मिले थे। बातचीत होते-होते दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। दोनों ने मिलना-जुलना भी शुरू कर दिया। इसके बाद प्रेमी साइकिल पर सवार होकर अपने घर से 17 किलोमीटर दूरी तय कर प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया और दोनों साइकिल से ही फरार हो गए। हालांकि, कुशेश्वरस्थान पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया लेकि बाद में दोनों की शादी करा दी गई। 



जब प्रेमी-प्रेमिका देर रातभागने की कोशिश कर रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने साइकिल पर सवार दोनों प्रेमी युगल को रोकर पूछताछ की और दोनों को थाना लाकर इसकी सूचना दोनों के परिजन को दिया गया, जिसके बाद दोनों के घरवालों को थाने में बुलाया गया। काफी देर तक प्रेमी और प्रेमिका अपने-अपने परिजनों को मनाते रहे और अंत में दोनों को शादी के बंधन में बांध दिया गया।