ब्रेकिंग न्यूज़

रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड

Home / bihar / 13 जनवरी को नीतीश कैबिनेट की बैठक: कई अहम एजेंडों पर लगेगी मुहर

13 जनवरी को नीतीश कैबिनेट की बैठक: कई अहम एजेंडों पर लगेगी मुहर

13-01-2026 को दिन मंगलवार को बिहार में नीतीश कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कई अहम एजेंडों पर मुहर लगने की संभावना है।

08-Jan-2026 06:36 PM

By First Bihar

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार 13 जनवरी को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंत्रिमंडल की मुहर लगेगी। इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ-साथ नीतीश कैबिनेट के सभी मंत्री बैठक में मौजूद रहेंगे। 


दरअसल, 13-01-2026 को दिन मंगलवार को बिहार में नीतीश कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कई अहम एजेंडों पर मुहर लगने की संभावना है। मुख्य सचिवालय स्थित कैबिनेट कक्ष में सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री कैबिनेट की बैठक करेंगे। उम्मीद जतायी जा रही है कि इस दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बड़ा फैसला ले सकते हैं। 


08 जनवरी को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने इसे लेकर लेटर जारी किया है। सरकार के विशेष सचिव अरविंद कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, सभी मंत्रिगण, राज्यपाल के प्रधान सचिव, विकास आयुक्त, वित्त विभाग के प्रधान सचिव को पत्र भेजा है। वही राजस्व पर्षद के अध्यक्ष-सह-सदस्य, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव एवं सचिव, सरकार के सभी विभागीय अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, मुख्य सचिव के आप्त सचिव, पुलिस उपाधीक्षक सचिवालय,केयर टेकर सचिवालय, सहयक विद्युत अभियंता, कनीय विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति उपक्रम, कार्यपालक अभियंता उद्यान, प्रबंधन सचिवालय भोजशाला और मंत्रिमंडल सचिवालय के आईटी मैनेजर को भी इसकी प्रतिलिपि भेजी है। 



news image