बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
29-May-2023 04:04 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: राजधानी पटना के ज्ञान भवन में देशभर के विपक्षी नेताओं की बैठक 12 जून को होगी. जिसमें तमाम दलों के बड़े नेता शामिल होंगे. जहां लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी एकता की रणनीति पर चर्चा होगी.
बता दे ये घोषणा RJD कार्यालय में आयोजित बैठक के बाद बिहार महागठबंधन दलों के नेताओं ने की है. और प्रदेश से लेकर पंचायत स्तर तक महागठबंधन को-आर्डिनेशन कमेटी बनाने की घोषणा की गई है. इसके साथ ही 15 जून को महागठबंधन प्रखंड स्तर पर केंद्र सरकार के नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगा. इसमें बेरोजगार महंगाई के मुद्दे शामिल हैं.
इसको लेकर JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि 12 जून को पटना में देशभर के विपक्षी नेताओं की बैठक होगी. उमेश कुशवाहा के मुताबिक मोदी सरकार के आने से पहले भारत में रोजगार लोगों को ज्यादा मिल रहा था .एक रिपोर्ट के अनुसार सरकार के आने के बाद रोजगार के स्तर में भारी गिरावट हुई है. इन सभी मुद्दों पर जनता के बीच बात करेगे. प्रखंड स्तर के बाद हम लोग जिला स्तर पर प्रदर्शन करेंगे.
वही बैठक के बाद RJD प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि 15 जून से महागठबंधन केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगा. देश की स्थिति बहुत खतरनाक स्थिति में पहुंच गई है. इसके लिए अब सामूहिक कोशिश किया जायेगा.