ब्रेकिंग
अब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांच

कोर्ट रूम में उघेड़ी जायेगी लालू फैमिली की बखिया, एश्वर्या यादव ने देश की सबसे बड़ी वकील को हायर किया

PATNA : शादी के बाद से ही जुल्म सह रही लालू-राबड़ी की बहू एश्वर्या यादव ने अपने ससुराल वालों को सबक सिखाने की जिद ठान ली है. एश्वर्या ने कोर्ट में तेजप्रताप यादव और उनकी फैमिली को सबक

FirstBihar
Admin
3 मिनट
PATNA : शादी के बाद से ही जुल्म सह रही लालू-राबड़ी की बहू एश्वर्या यादव ने अपने ससुराल वालों को सबक सिखाने की जिद ठान ली है. एश्वर्या ने कोर्ट में तेजप्रताप यादव और उनकी फैमिली को सबक सिखान के लिए देश की सबसे बड़ी वकील मालविका राजकोटिया को हायर किया है. ये वही वकील है जिन्होंने उमर अब्दुल्ला से लेकर देश के कई हाई प्रोफाइल मामलों को हैंडल किया है. मालविका राजकोटिया के जरिये एश्वर्या कोर्ट में पूरी लालू फैमिली की बखिया उघेडेंगी. कौन हैं मालविका राजकोटिया मालविका राजकोटिया का नाम देश के टॉप वकीलों में शुमार है. मालविका राजकोटिया को तलाक मामले का एक्सपर्ट वकील माना जाता है. कानून के जानकार जानते हैं कि मालविका राजकोटिया ने जिस केस को अपने हाथों में लिया, उस केस में सामने वाले की ऐसी-तैसी होनी तय होती है. जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का पहली पत्नी से तलाक वाला केस भी मालविका राजकोटिया ने ही लड़ा था. 33 साल से मालविका राजकोटिया प्रैक्टिस कर रही हैं. तेजप्रताप की बढ सकती हैं मुश्किलें दरअसल, लगातार प्रताड़ना से तंग एश्वर्या यादव ने अब तेजप्रताप को सही जवाब देने की ठान ली है. एश्वर्या पहले ही कोर्ट में 17 पन्नों की आपबीती दायर कर तेजप्रताप यादव के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज करने का आरोप लगा चुकी हैं. कोर्ट में जब एश्वर्या बोलेंगी तो सिर्फ तेजप्रताप की ही पोल नहीं खुलेगी. बखिया लालू फैमिली की उघेड़ी जायेगी. एश्वर्या ने पहले ही कहा है कि जब भी उन्होंने तेजप्रताप के नाजायज हरकतों की शिकायत राबड़ी देवी और उनकी बेटियों से कही, तब-तब उनकी बात अनसुनी कर दी गयी. यानि मामला ये बनता है कि तेजप्रताप यादव को अपनी मां-बहनों का भी समर्थन था. कोर्ट रूम में जब लालू फैमिली की अंदरूनी बातें सामने आयेंगी तो ये उनके लिए भारी मुश्किल का कारण बन सकता है. हमारे सूत्र बताते हैं कि लालू फैमिली ने एश्वर्या के कड़े तेवर के बाद उनके परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश की लेकिन अब वे समझौता करने को तैयार नहीं हैं.
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता