ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पाकिस्तान से अकेले फरिया लेगा बक्सर, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कर दिया दावा

BUXAR : जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद भारत पकिस्तान के रिश्तों में पहले से दरार बढ़ गई है. पाकिस्तान की पनाह में पल रहे आतंकियों के खात्मे को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मं

FirstBihar
Admin
2 मिनट
BUXAR : जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद भारत पकिस्तान के रिश्तों में पहले से दरार बढ़ गई है. पाकिस्तान की पनाह में पल रहे आतंकियों के खात्मे को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि आतंकवादियों के लिए उनके संसदीय क्षेत्र बक्सर के लोग ही काफी हैं. https://www.youtube.com/watch?v=XLgp5xQ85VI एक कार्यक्रम में बक्सर पहुंचे बक्सर के सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि अगर बक्सर के लोगों को पकिस्तान भेज दिया जाए तो वहां आतंकवादी चुप बैठ जायेंगे. पकिस्तान में आतंकियों को पनाह दिया जा रहा है. उनके लिए बक्सर के लोग काफी हैं. जम्मू कश्मीर राज्य से आर्टिकल 370 और सेक्शन 35A हटने के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट साफ तौर पर देखी जा रही है. दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध टूट गया है. पकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान सोशल मीडिया पर गिड़गिड़ा रहे हैं लेकिन दुनिया के किसी भी देश का साथ उन्हें नहीं मिल रहा है.
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता