ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सुपर 30 को कैसा टैक्स फ्री किया सरकार:  ‘कबीर सिंह’ के टिकट ज्यादा सस्ते हैं, सुपर 30 के टिकट दिल्ली में ज्यादा सस्ती

PATNA: ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 को बिहारी अस्मिता से जोड़ने वाली नीतीश सरकार ने इस मामले में बाजीगरी कर दी है. सरकार ने इस फिल्म को टैक्स फ्री करने का एलान किया था. लेकिन पटना में इ

FirstBihar
Admin
3 मिनट
PATNA: ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 को बिहारी अस्मिता से जोड़ने वाली नीतीश सरकार ने इस मामले में बाजीगरी कर दी है. सरकार ने इस फिल्म को टैक्स फ्री करने का एलान किया था. लेकिन पटना में इसके टिकट के दाम में कोई कमी नहीं हुई. आलम ये है कि बिहार में फिल्म कबीर सिंह के टिकट सुपर 30 से सस्ते हैं. हद देखिये कि दिल्ली के पॉश साकेत इलाके के मल्टीप्लेक्स में भी सुपर 30 के टिकट के दाम पटना के मुकाबले कम हैं. सरकार की बाजीगरी या सिनेमाघरों का खेल सुपर 30 के रिलीज होने के कुछ दिन बाद ही खुद डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने इसे टैक्स फ्री करने का एलान किया था. बाद में कैबिनेट की बैठक कर फिल्म को टैक्स फ्री करने का फैसला लिया गया. टैक्स फ्री होने का मतलब ये है कि सिनेमाघरों में टिकट सस्ती मिलेगी. लेकिन सरकार की बाजीगरी कहिये या सिनेमाघरों का खेल टिकट के दाम में कोई कमी नहीं आयी. यकीन न हो तो नीचे लगी तस्वीर को देख लीजिये. पटना के सिनेपॉलिस में सुपर 30 के एक टिकट के लिए आपको 280 रूपये खर्च करने पड़ेंगे. इसी सिनेमा हॉल में अगर आप शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह देखने जायेंगे तो उसका टिकट सिर्फ 262 रूपये में मिल जायेगा. सुपर 30 की टिकट दिल्ली में ज्यादा सस्ती सुपर 30 को बिहार में टैक्स फ्री किया है. दिल्ली सरकार ने भी इस फिल्म को टैक्स फ्री करने का एलान किया है. दिल्ली में टैक्स फ्री होने का असर टिकट के दाम पर दिखता है. दिल्ली के पॉश इलाके साकेत के सिनेपॉलिस मल्टीप्लेक्स में सुपर 30 के टिकट आपको 233 रूपये में ही मिल जायेंगे. आप खुद देख लीजिये दिल्ली के साकेत में CINEPOLLIS मल्टीप्लेक्स में सुपर 30 के टिकट का दाम बिहारी अस्मिता के साथ मजाक खुद नीतीश सरकार ने सुपर 30 फिल्म को बिहारी अस्मिता के साथ जोड़ा था. डिप्टी सुशील मोदी तो ऋतिक रोशन से मिलकर बिहार की अस्मिता को पहचान दिलाने के लिए धन्यवाद देने गये थे. सुशील मोदी समेत बिहार के कई मंत्री एक साथ इस फिल्म को देखने सिनेमाघर भी गये थे. बिहार में बाढ़ के वक्त डिप्टी सीएम और मंत्रियों के फिल्म प्रेम पर विवाद भी खडा हुआ था. तब बिहारी अस्मिता और पहचान की बात कह कर ही लोगों को चुप कराया गया था.
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता