ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

भागलपुर में 56 हजार की नई स्कूटी पर 42 हजार का फाइन, ट्यूशन पढ़ने जा रहा था स्टूडेंट

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है. जिसने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है. दरअसल जिला परिवहन विभाग की ओर से शहर के कई चौक-चौराहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया ग

FirstBihar
Admin
2 मिनट
BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है. जिसने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है. दरअसल जिला परिवहन विभाग की ओर से शहर के कई चौक-चौराहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस ने 56 हजार की एक नई स्कूटी पर 42 हजार का फाइन काट दिया. बताया जा रहा है कि स्टूडेंट नई स्कूटी से ट्यूशन पढ़ने जा रहा था. पूरी घटना जिले के कचहरी चौक की है. जहां जीरोमाइल इलाके के चाणक्य बिहार के रहने वाले एक छात्र ने बीते 25 अगस्त को 56127 रुपये में होंडा एक्टिवा स्कूटी खरीदी थी. छात्र पर नाबालिग मामले में 25 हजार, बिना कागजात को लेकर 5 हजार, बिना लाइसेंस मामले में 5 हजार, ट्रिपल लोडिंग व बिना हेलमेट के लिए एक-एक हजार रुपये समेत अनिबंधित वाहन व अन्य मामले में कुल 42 हजार रुपये फाइन लगाया गया. छात्र को कचहरी चौक से गुजरने के दौरान एमवीआइ विनय शंकर तिवारी और पुलिसकर्मियों ने पकड़ा. एमवीआइ ने बताया कि पकड़ाने के बाद वह जांच टीम के साथ गलत तरीके से बातचीत करने लगा. उसने कहा कि उसके पिता आर्मी में हैं. लड़के ने अपने पिता को फोन पर ऊंची आवाज में यह भी कहा कि शाम तक फाइन नहीं जमा किया, तो वह पढ़ने नहीं जायेगा. नाबालिग मामले में छात्र को कहा गया कि वह अपने पिता को बुलाये. उनके नाम से चार्ज बनेगा. कार्रवाई के बाद धराये लड़के के रिश्तेदार वाहन के कागजात लेकर एमवीआइ से मिलने पहुंचे. उन्होंने कहा कि अब तक एजेंसी से कागज नहीं मिला है.
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता