ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

नहीं बदला अनंत का बाहुबली वाला ट्रेडिशनल लुक, काला चश्मा और सफेद शर्ट-पैंट पहने छींटदार गमछा लेकर पहुंचे कोर्ट

DESK : बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने आखिरकार वही किया जो वो कहते आ रहे थे. बिहार पुलिस की तमाम कोशिशों को मात देते हुए अनंत ने आखिरकार दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर कर ही दिया. बिहार

FirstBihar
Admin
4 मिनट
DESK : बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने आखिरकार वही किया जो वो कहते आ रहे थे. बिहार पुलिस की तमाम कोशिशों को मात देते हुए अनंत ने आखिरकार दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर कर ही दिया. बिहार पुलिस की गाड़ी गलत डायरेक्शन में जाती रही और अनंत एक के बाद एक वीडियो जारी कर उन्हें खुली चुनौती देते रहे. पुलिस अनंत को बिहार और झारखंड के कई ठिकानों पर तलाशती रही और इधर आंख मिचौली की खेल में अनंत दिल्ली पहुंच गए. नहीं बदला अनंत का बाहुबली वाला ट्रेडिशनल लुक बाहुबली विधायक ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर तो कर दिया है लेकिन उनका बाहुबली वाला लुक नहीं बदला है. साकेत कोर्ट पहुंचे अनंत को आज फिर उनके ट्रेडिशनल लुक में ही देखा गया. सफेद शर्ट और सफेद पैंट पहने अनंत हाथ में छींटदार गमछा लेकर कोर्ट पहुंचे थे. इस दौरान अनंत के आंखों पर उनका काला चश्मा भी देखा गया. 7 दिनों बाद अनंत ने किया सरेंडर अनंत सिंह ने यह पहले ही ऐलान किया था कि वो पटना पुलिस के हाथ नहीं आने वाले हैं. अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां गांव के घर से एके-47, हैंड ग्रेनेड और कारतूस मिलने के बाद से अनंत सिंह को पिछले शनिवार को ही गिरफ्तार करने पुलिस उनके घर पहुंची थी लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही अनंत सिंह विधायक आवास से फरार हो चुके थे. अनंत एक हफ्ते से बिहार पुलिस को चकमा देते रहे लेकिन अनंत तक पुलिस का पहुंच पाना सपना रह गया. वीडियो जारी कर अनंत ने पुलिस को दी थी चुनौती अनंत सिंह फरार होने के बाद से लगातार वीडियो वायरल करवाकर पटना पुलिस पर सवाल उठा रहे थे. अनंत सिंह ने अपने तीनों वीडियो में इस बात को क्लीयर कर दिया था कि वो पटना पुलिस के हाथ नहीं आएंगे. अनंत सिंह ने कल भी एक वीडियो जारी कर पटना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे और कहा था कि वो कोर्ट में ही सरेंडर करेंगे क्योंकि पुलिस ने उन्हें फंसाया है और उन्हें न्यायालय पर ज्यादा भरोसा है. दिल्ली पुलिस करा रही अनंत का मेडिकल टेस्ट अनंत सिंह के सरेंडर के बाद दिल्ली के साकेत कोर्ट में भी हाई वोल्टेज ड्रामा जारी है. मामले की सुनवाई कर रहे मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने कहा दिया है कि उन्हें अनंत सिंह को बिहार भेजने का अधिकार ही नहीं है. मामले की सुनवाई अब दूसरे कोर्ट में होगी, जहां उन्हें बिहार भेजने पर फैसला होगा. इस बीच दिल्ली पुलिस अनंत सिंह का मेडिकल टेस्ट कराने में लग गयी है. अनंत को दिल्ली से पटना लाने के लिए लिपि ने कसी कमर बाढ़ एएसपी लिपि सिंह बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पटना लाने के लिए दिल्ली रवाना रवाना होने वाली हैं. एएसपी लिपि सिंह के साथ एएसपी दानापुर और बाढ़ थानाध्यक्ष भी जाने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह में लिपि सिंह अपनी टीम के साथ दिल्ली के लिए निकल सकती हैं.
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता