ब्रेकिंग
कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦बालू माफियाओं की दबंगई... ट्रैक्टर रोकने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, एक चालक फरार; दो ट्रैक्टर जब्त✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी✦कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦बालू माफियाओं की दबंगई... ट्रैक्टर रोकने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, एक चालक फरार; दो ट्रैक्टर जब्त✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी

अनंत सिंह ने बेउर जेल का खाना खाने से किया इंकार, जेल के डिवीजन वार्ड में शिफ्ट हैं मोकामा विधायक

PATNA: बाढ़ कोर्ट में पेशी के बाद बेऊर जेल लाए गए अनंत सिंह को मेडिकल चेकअप कराने के बाद जेल के डिवीजन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। वार्ड में शिफ्ट किए जाने के पहले मोकामा विधायक क

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: बाढ़ कोर्ट में पेशी के बाद बेऊर जेल लाए गए अनंत सिंह को मेडिकल चेकअप कराने के बाद जेल के डिवीजन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। वार्ड में शिफ्ट किए जाने के पहले मोकामा विधायक के सेहत की पूरी जांच की गई है। https://www.youtube.com/watch?v=XItztKDrTTk&t=56s बाहुबली विधायक अनंत सिंह को जिस वार्ड में रखा गया है, वहां उन्हें एक चौकी पर सोने के लिए बिस्तर के अलावे एक कुर्सी और एक टेबल भी दिया गया है। https://www.youtube.com/watch?v=LqTPOm9NQaQ&t=20s बेऊर जेल के अंदरूनी सूत्र बता रहे हैं कि उन्हें जेल प्रशासन की तरफ से खाना भी दिया गया लेकिन विधायक ने खाना खाने से मना कर दिया है। अनंत सिंह को खाने में चार रोटी, लगभग 300 ग्राम चावल और दाल के अलावे हरी सब्जी दिया गया था जिसे उन्होंने नहीं खाया। अनंत सिंह ने बेउर जेल में अब तक केवल पानी पिया है। खबरों के मुताबिक विधायक होने के नाते अनंत सिंह अपने लिए जेल प्रशासन से विशेष सुविधा की मांग कर रहे हैं। पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
4

रिपोर्टर

4

FirstBihar संवाददाता