ब्रेकिंग
Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦Bihar Crime News : मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला सड़ा-गला शव, पास में सर्विस पिस्टल और दस्तावेज; परिवार ने पहचानने से किया इनकार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦Bihar Crime News : मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला सड़ा-गला शव, पास में सर्विस पिस्टल और दस्तावेज; परिवार ने पहचानने से किया इनकार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज

अक्षरा सिंह ने की पवन सिंह की बड़ी बेइज्जती, बोल्ड एक्ट्रेस बोलीं - थूक कर चाटने की आदत मुझे नहीं !

DESK : भोजपुरी फिल्मों (Bhojpuri Movie) के सुपर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और बोल्ड एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshra Singh) के विवादित मामले में दोनों के बीच तल्खी बढ़ती ही जा रही है. अक

FirstBihar
Admin
5 मिनट
DESK : भोजपुरी फिल्मों (Bhojpuri Movie) के सुपर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और बोल्ड एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshra Singh) के विवादित मामले में दोनों के बीच तल्खी बढ़ती ही जा रही है. अक्षरा सिंह की ओर से पवन सिंह के ऊपर मर्डर की धमकी और मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने के आरोप के बाद बोल्ड एक्ट्रेस लगातार पावर स्टार के ऊपर हमला बोल रही हैं. अक्षरा ने पवन सिंह को लेकर कहा कि थूक कर चाटने की उनकी आदत नहीं है. इतनी बड़ी बात लोगों के बीच कहकर अक्षरा सिंह ने पवन की बड़ी बेइज्जती की है. थूक कर चाटने की आदत मुझे नहीं - अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर करोड़ों फैंस के बीच अक्षरा सोशल मीडिया पर यह बात लिखी हैं. दरअसल, अक्षरा सिंह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शुक्रवार को एक पोस्ट की थीं. अक्षरा अपने नए गाने 'वो पी-पीकर मर रहा है' के पोस्टर को डालते हुए कमिंग सून लिखी थीं. जिसपर सुजीत कुमार नाम के एक यूजर ने लिखा था कि दर्शक दोनों के लड़ाई को एन्जॉय कर रहे हैं. दोनों को शुभकामनाएं लेकिन 5 साल बाद हमलोग देखेंगे कि अक्षरा और पवन किसी रोमांटिक मूवी में एक साथ कमा कर रहे हैं. दर्शक जानते हैं कि यह विवाद एक प्री प्लांड स्टोरी है. सुजीत के इस कमेंट पर भड़की अक्षरा ने रिप्लाई में लिखा कि ""थूक कर चाटने की आदत मुझे नहीं"". https://www.instagram.com/p/B2DwimRHMhB/ किसी के प्रति टिपण्णी ना करें - पवन सिंह कुछ दिनों पहले पवन सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया था. जिससे यह लग रहा था कि दोनों के बीच का विवाद अब सुलझ गया है. यह कयास इसलिए लगाया जा रहा था क्योंकि पवन सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक इमोशनल अपील की थी. पवन ने इस पोस्ट में हालांकि अक्षरा का नाम नहीं लिखा था मगर लोगों का मानना था कि ये पोस्ट अक्षरा के बचाव में ही लिखा गया है. जिससे लग रहा था कि दोनों के बीच अब 'ऑल इज वेल' है. पवन ने इस पोस्ट में लिखा था कि ‘मेरे सभी प्रशंसक और शुभचिंतक है मेरे लिये अनमोल है एवं प्रशंसकों के द्वारा मिलने वाला प्यार और दुलार अतुलनीय है. जिन्दगी में लाखों उतराव और चढाव आते है…और इस उतराव और चढाव में सभी को ईश्वर पर भरोसा एवं धैर्य रखना चाहिए. आप सभी ईश्वर पर भरोसा रखिये और कृपया किसे के प्रति अशोभनीय टिप्पणी न करें. मुझे विश्वास है मेरे सभी प्रशंसक मेरे इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करके मेरे इस विचार को सभी भोजपुरी सुनने और समझने वाले तक पहुंचाने में मदद करेंगे.’ लोगों के पसीने छूटने चाहिए – अक्षरा एक्टर पवन सिंह पर FIR करवाने के बाद अक्षरा के तेवर और भी ज्यादा तल्ख हो गए थे लेकिन अब स्थिति बदल गई है. दरअसल अक्षरा ने एक पत्रकार को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि पुलिस के पास शिकायत के चलते वे इस बारे में कुछ ज्यादा नहीं बोलना चाहती हैं लेकिन पूरी उम्मीद है कि पुलिस की जांच में सबकुछ खुलकर सामने आएगा. पवन पर केस के बाद अक्षरा अमूमन रोज इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियो डालकर थोड़ी तल्खी दिखा रही थीं लेकिन इस हफ्ते में ऐसा कुछ नहीं देखा जा रहा है. एफआईआर करने से एक दिन पहले अक्षरा ने लिखा था ‘कुछ बनना ही है तो समन्दर बनो.. लोगो के पसीने छूटने चाहिए तुम्हारी औकात नापते नापते..!!’ मेरे गाने रिलीज नहीं होने दिए जा रहे हैं – अक्षरा बीच में अक्षरा ने आरोप लगाया था कि ‘कई चैनल्स पर मेरे गाने रिलीज नहीं होने दिए जा रहे हैं, लेकिन मैं इसके लिए लड़ती रहूंगी. मुझे किसी के सहारे की जरूरत नहीं है. भोजपुरी फिल्मों (Bhojpuri Movie) के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ (Nirahua) ने इस मामले पर अक्षरा का खुल कर समर्थन किया था. मशहूर अदाकारा स्मृति सिन्हा (Smriti Sinha) और भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) भी बड़ी बेबाकी से अपनी बात रख चुकी हैं.
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता