ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

19 साल की लड़की ने भागकर की लव मैरिज, नाराज पिता ने शोक संदेश छपवाकर कराया मृत्यु भोज, थाने में पिता को पहचानने से की थी इनकार

DESK : प्रेम प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने सबको चौंका कर रख दिया है. दरअसल एक लड़की ने अपने घर वालों के खिलाफ जाकर लव मैरिज कर ली लेकिन हद तो तब हो गई जब उसे समझाने पहुंचे

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK : प्रेम प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने सबको चौंका कर रख दिया है. दरअसल एक लड़की ने अपने घर वालों के खिलाफ जाकर लव मैरिज कर ली लेकिन हद तो तब हो गई जब उसे समझाने पहुंचे अपने पिता को ही सरेआम पहचानने से इनकार कर दिया. बेटी के इस बर्ताव से नाराज पिता ने निमंत्रण देकर उसका मृत्यु भोज करा डाला. पिता ने बाकायदा शोक संदेश छपवाकर लोगों में बांटा. पूरी घटना मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की है. जहां एक पिता की ओर से बेटी के जिंदा रहने के बावजूद भी उसके नाम का मृत्यु भोज रखने का मामला सामने आया है. दरअसल, लड़की ने घर से भागकर परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी कर ली थी. जब यह मामला थाने पहुंचा तो वहां भी बेटी ने अपने पिता को पहचानने से इनकार कर दिया. युवती ने पुलिसवालों से कहा कि वो इस आदमी को नहीं जानती है. मिली जानकारी के मुताबिक जिले के कुचदौड़ गांव में रहनी वाली 19 साल की लड़की का पास के ही गांव के एक युवक से प्रेम संबंध था. दोनों क्लास 6 से एक-दूसरे को जानते हैं. लड़के का अक्सर युवती के यहां आना-जाना था. इस बीच दोनों में प्यार हो गया और एक दिन दोनों ने गुपचुप तरीके से किसी को बताए बिना घर से भागकर शादी कर ली. जब इस मामले की रिपोर्ट थाने में की गई, तो युवती अपने पति के साथ थाने पहुंची. यहां पिता ने अपनी बेटी को देखकर उसे समझाने-बुझाने की कोशिश की तो वो बोल पड़ी- मैं नहीं जानती ये कौन हैं. बेटी की इस हरकत से आहत पिता ने भी उससे सारे रिश्ते तोड़ लिए और उसके नाम का मृत्यु भोज करा दिया.
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता