बिहार7 जिलों को जोड़ेगा आमस-दरभंगा एक्सप्रेस-वे, 40 फीसदी पूरा हुआ बिहार के पहले हाई-स्पीड रोड नेटवर्क का काम
बिहार के पहले हाई-स्पीड रोड नेटवर्क आमस–दरभंगा एक्सप्रेस-वे (NH-119D) का 40% निर्माण पूरा हो चुका है। 189 किमी लंबा यह छह लेन एक्सप्रेस-वे सात जिलों को जोड़ेगा और गया से दरभंगा की दूरी घटाकर यात्रा समय 2 से 2.5 घंटे कर देगा।











