ब्रेकिंग
वैशाली नाव हादसे पर चिराग पासवान ने जताया दुख, अधिकारियों को राहत और मदद पहुंचाने के निर्देश✦राघोपुर नाव हादसे पर CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान✦मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट देकर पुलिस को करता रहा गुमराह✦वैशाली में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, तेजस्वी यादव ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य जारी✦वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटी, 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत✦वैशाली नाव हादसे पर चिराग पासवान ने जताया दुख, अधिकारियों को राहत और मदद पहुंचाने के निर्देश✦राघोपुर नाव हादसे पर CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान✦मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट देकर पुलिस को करता रहा गुमराह✦वैशाली में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, तेजस्वी यादव ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य जारी✦वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटी, 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत

मोतिहारी: दुष्कर्म के आरोपित कैदी ने हाजत में की आत्महत्या, लुंगी से फांसी लगाकर दी जान

मोतिहारी के कल्याणपुर थाना हाजत में दुष्कर्म के आरोपी कैदी ने लुंगी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बिहार
जांच में जुटी पुलिस
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOTIHARI: इस वक्त की बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां पुलिस हाजत में कैदी ने आत्महत्या कर लिया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है।


 घटना कल्यानुपर थाना की है, जहाँ पुलिस के द्वारा एक कैदी को पकड़ कर हाजत में बंद किया गया था। इस बीच हाजत में बंद कैदी ने लुंगी को गले में लपेट कर सुसाइड कर लिया। कैदी के ऊपर विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म करने का आरोपी है।


बता दें कि जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार एक अधेड़ व्यक्ति ने थाना हाजत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मदन सिरिसिया पंचायत के वार्ड नंबर 10 निवासी 55 वर्षीय गफार अंसारी के रूप में हुई है।  घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर जुट गई, जबकि चकिया के एसडीओ और डीएसपी भी थाना पहुंचकर पूरे मामले की जांच में लग गए हैं।

टैग्स