ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया

Virat Kohli Fine: विराट कोहली को मैच रेफरी ने दी ये सजा, 19 साल के लड़के से टक्कर लेना पड़ा महंगा

DESK : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पहले दिन स्टम्प के समय तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में

Virat Kohli Fine: विराट कोहली को मैच रेफरी ने दी ये सजा, 19 साल के लड़के से टक्कर लेना पड़ा महंगा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पहले दिन स्टम्प के समय तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट पर 311 रन बना लिए। स्टीव स्मिथ 68 और पैट कमिंस 8 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था।


वहीं,चौथे टेस्ट के मुकाबले के पहले दिन ही बवाल देखने को मिला। जिसके केंद्र में 19 साल के डेब्यूटेंट सैम कोंस्टास और भारतीय धुरंधर विराट कोहली रहे। दरअसल, 10 ओवर की समाप्ति के बाद यह  पूरा बवाल हुआ जब सैम कोंस्टास को कोहली ने उस समय कंधा मारा, जब वह भारतीय खिलाड़ी के पास से गुजर रहे थे। इसके साथ ही कोंस्टास को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने कोहली से कुछ कहा। 


उसके बाद अंपायर और उस्मान ख्वाज ने किसी तरह मामला शांत कराया। कोहली पर अब आईसीसी ने चंद घंटों में ही एक्शन लिया है। उनपर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। विराट कोहली ने अब ऐसा जानबूझकर किया या अनजाने में, ICC इसे लेकर जांच करेगी। इधर, मेलबर्न टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होते ही विराट कोहली की मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट के सामने पेशी हुई। 


वहां विराट कोहली ने अपना जुर्म कबूल लिया। इसके बाद मैच रेफरी ने विराट कोहली की 20 फीसदी मैच फीस काटने का आदेश सुनाया। मेलबर्न टेस्ट के पहले दिन 10वां ओवर खत्म होने के बाद विराट कोहली ने कॉन्स्टस को टक्कर मारी थी। विराट कोहली दूसरे एंड पर स्लिप की ओर जा रहे थे और सैम कॉन्स्टस भी अपना एंड बदल रहे थे। इसके बाद कोहली सीधे 19 साल के इस बल्लेबाज की तरफ चलकर आए और उन्हें कंधा मार दिया। इस घटना के बाद विराट कोहली की जमकर आलोचना की गई।