ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Rohit-Kohli के ODI विश्वकप खेलने पर बड़ी बात कह गए रिकी पोंटिंग, समर्थन में आए फैंस

Rohit-Kohli: रिकी पोंटिंग ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के बारे में बात करते हुए कहा कि चैंपियंस को कम नहीं आंका जाना चाहिए। ऑस्ट्रेलिया सीरीज का प्रदर्शन तय करेगा 2027 विश्व कप का सफर..

Rohit-Kohli
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Rohit-Kohli: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली की खराब शुरुआत ने फैंस को निराश किया है इस बात में कोई शक नहीं, लेकिन इसके बावजूद दिग्गज ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने इन चैंपियंस पर भरोसा जताया है। सात महीने के ब्रेक के बाद 19 अक्टूबर को ये दोनों मैदान पर लौटे थे।


इनमें से रोहित 14 गेंदों पर महज 8 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कोहली खाता भी नहीं खोल सके। पोंटिंग ने पूर्व कोच रवि शास्त्री के साथ बातचीत में कहा कि लंबे ब्रेक के बाद 50 ओवर में वापस आना और लय पकड़ना आसान नहीं होता, मुझे यकीन है ये दोनों जल्द ही फॉर्म में लौट आएंगे। उन्होंने साफ शब्दों में यह भी कहा कि "चैंपियंस को कभी खारिज नहीं किया जा सकता है।"


पोंटिंग का यह भी मानना है कि रोहित-कोहली का इस सीरीज में प्रदर्शन ही तय करेगा कि वे 2027 वनडे विश्व कप तक खेल पाएंगे या नहीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को लंबे लक्ष्यों के बजाय शॉर्ट-टर्म गोल्स पर फोकस करना चाहिए। "मैं ये सुनना पसंद नहीं करता कि 'मैंने सब हासिल कर लिया है'। आपको अभी भी छोटे लक्ष्य रखने चाहिए, सिर्फ 2027 विश्व कप खेलना ही आपका लक्ष्य नहीं होना चाहिए।"


इस दौरान पोंटिंग ने कोहली को वनडे का सबसे महान खिलाड़ी बताया और कहा कि एडिलेड ओवल जैसे मैदान पर वे अपनी असली लय जरूर दिखाएंगे। इस मैदान पर कोहली का रिकॉर्ड शानदार रहा है। शास्त्री ने भी इस बात पर सहमति जताई कि ब्रेक के बाद रस्टिनेस आना स्वाभाविक है और इन दोनों को थोड़ा समय मिलना चाहिए।


पोंटिंग ने भरोसा जताया है कि अगर रोहित और कोहली टीम के लिए रन बनाते रहे तो वे निश्चित रूप से 2027 की भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। "वे मैच जीतने का तरीका कैसे न कैसे ढूंढ ही लेंगे," उन्होंने कहा। एडिलेड में दूसरे वनडे (23 अक्टूबर) को इन दोनों के लिए बड़ा मौका माना जा रहा है, यहां फ्लैट पिच पर उनकी वापसी आसान हो सकती है।