ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

IPL 2025: 7 साल बाद अश्विन की चेन्नई सुपरकिंग्स में वापसी, धोनी को भरोसेमंद सिपाही संग देख भावुक हुए फैंस

IPL 2025: चेन्नई सुपरकिंग्स के फैंस उस वक़्त जज्बाती हो गए जब उन्होंने 7 साल के लंबे गैप के बाद MS Dhoni और Ravi Ashwin को चेन्नई सुपर किंग्स के लिए साथ प्रैक्टिस करते हुए देखा

IPL 2025
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

IPL 2025: IPL 2025 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और चेन्नई सुपर किंग्स के रवि अश्विन 7 साल बाद फिर से अपनी पुरानी टीम में लौट आये हैं, चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, पूर्व कप्तान धोनी और रविचंद्रन अश्विन 27 फरवरी को अपने घरेलु मैदान में प्रैक्टिस करते देखे गए, जहाँ धोनी को उनके पुराने भरोसेमंद साथी अश्विन के साथ CSK जर्सी में प्रैक्टिस करते देख फैन्स को पुराने दिनों की याद आ गई।


गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010 और 2011 में जब लगातार IPL के 2 ख़िताब अपने नाम किए तब अश्विन इस टीम का महत्वपूर्ण अंग थे, हालांकि बाद में वह पंजाब किंग्स में चले गए थे और अपनी पुरानी टीम से जुदा हो गए, जिसके बाद अश्विन राजस्थान रॉयल्स के लिए भी खेले।


इस बार 2025 के ऑक्शन में चेन्नई सुपरकिंग्स ने उन्हें 9 करोड़ 75 लाख में फिर से ख़रीदा, जिसके बाद ना सिर्फ फैंस खुश हुए बल्कि अश्विन स्वयं भी पुरानी टीम में वापसी कर बेहद खुश हैं, उन्हें भरोसा है कि इस बार के सीजन में वह अपने पुराने साथियों संग मिलकर CSK को एक और टाईटल दिलाने में कामयाब होंगे।


इस बारे में बात करते हुए रवि अश्विन कहते हैं "कहा जाता है कि जीवन एक चक्र है, मैं उनके (CSK) संग 2008 से 2015 तक रहा, इस फ्रैंचाइजी का हमेशा कर्जदार रहूँगा, इस टीम में रहते हुए मैंने जो कुछ भी सीखा उसी की वजह से आज मैं यहाँ तक पहुंचा हूँ"।


अश्विन ने यह भी कहा कि मुझे इस बात की ख़ुशी है कि इस बार के ऑक्शन में मुझे अपने खेमे में शामिल करने के लिए CSK ने उसी तरह की लड़ाई की जैसा उन्होंने 2011 में किया था, ये चीजें आपको भावुक कर देती हैं, CSK में वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा, एमएस धोनी के साथ और ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में खेलने को उत्सुक हूँ"

टैग्स