ब्रेकिंग
70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसजस्टिस वी. कामेश्वर राव बने पटना हाईकोर्ट के 49वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी हुए शामिलबिहार के सरकारी स्कूलों में लगेंगे सोलर पैनल, स्मार्ट क्लास से कंप्यूटर लैब तक अब नहीं होगी बिजली की परेशानी

World Athletics Championship 2025: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचे नीरज चोपड़ा, पहले ही थ्रो में किया क्वालिफाई

World Athletics Championship 2025: नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में 84.85 मीटर भाला फेंककर जगह बनाई। अब उनका मुकाबला पाकिस्तान के अरशद नदीम से हो सकता है। पेरिस ओलंपिक के बाद पहली बार दोनों दिग्गज आमने-सामने होंगे।

World Athletics Championship 2025
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

World Athletics Championship 2025: भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने टोक्यो में चल रही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने क्वालिफाइंग राउंड के पहले ही थ्रो में 84.85 मीटर भाला फेंककर क्वालिफाई कर लिया। 


क्वालीफिकेशन मार्क 84.50 मीटर निर्धारित था, जिसे नीरज ने अपने पहले प्रयास में ही पार कर लिया। दिलचस्प बात यह रही कि पहले राउंड में केवल नीरज चोपड़ा ही सीधे क्वालिफिकेशन हासिल कर पाए। उनके ग्रुप में कुल 6 एथलीट शामिल हैं, लेकिन कोई अन्य खिलाड़ी पहले प्रयास में यह लक्ष्य पार नहीं कर सका।


अब नीरज चोपड़ा गुरुवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में उतरेंगे, जहां उनकी टक्कर पाकिस्तान के अरशद नदीम से हो सकती है। यह भिड़ंत विशेष रूप से रोचक होगी क्योंकि पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद यह पहली बार होगा जब दोनों दिग्गज एथलीट एक ही मंच पर आमने-सामने होंगे।


पेरिस में अरशद नदीम ने 92.97 मीटर का थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता था, जबकि नीरज चोपड़ा ने 89.45 मीटर थ्रो किया और रजत पदक से संतोष करना पड़ा था। नीरज चोपड़ा ने 2023 में हंगरी में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में 88.17 मीटर थ्रो कर गोल्ड मेडल जीता था।


वहीं अरशद नदीम, डिफेंडिंग ओलंपिक चैंपियन हैं। अब एक बार फिर से दोनों के बीच मुकाबले को लेकर खेलप्रेमियों में उत्साह है। नीरज के सामने अपनी बादशाहत कायम रखने की चुनौती होगी, जबकि अरशद अपनी ओलंपिक जीत को दोहराने की कोशिश करेंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता