ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

LSG vs SRH: लखनऊ को ले डूबी हैदराबाद, काम न आईं संजीव गोयनका की दुआएं

LSG vs SRH: अभिषेक शर्मा (59 रन, 20 गेंद) की तूफानी पारी की बदौलत हैदराबाद ने लखनऊ को 6 विकेट से हराया। प्लेऑफ से बाहर हुई ऋषभ की टीम, गोयनका की दुआएं भी फेल।

LSG vs SRH
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद,
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

LSG vs SRH: आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सफर खत्म हो गया है, क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने करो या मरो के मुकाबले में उन्हें 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। पहले से ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैदराबाद लखनऊ को भी अपने साथ ले डूबी। यहाँ तक की LSG के मालिक संजीव गोयनका की दुआएं भी काम नहीं आईं, और अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी ने मेजबानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।


हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। लखनऊ ने शानदार शुरुआत की, जिसमें मिशेल मार्श (65 रन, 39 गेंद, 4 चौके, 3 छक्के) और एडेन मार्करम (61 रन, 38 गेंद, 4 चौके, 4 छक्के) ने 115 रनों की साझेदारी की। निकोलस पूरन ने 45 रनों की तेज पारी खेलकर स्कोर को 20 ओवर में 205/7 तक पहुंचाया। हालांकि, मध्य overs में LSG की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई थी।


जिसके बाद 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत अथर्व तायडे (4 रन) के जल्दी आउट होने से कमजोर रही, लेकिन अभिषेक शर्मा ने ट्रेविस हेड की अनुपस्थिति में अपने ऊपर जिम्मा लिया और उनकी कोई कमी नहीं खलने दी। अभिषेक ने केवल 20 गेंदों में 59 रन (4 चौके, 6 छक्के) की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें रवि बिश्नोई के एक ओवर में चार लगातार छक्के शामिल थे। यह इस सीजन का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक था। ईशान किशन (35 रन), हेनरिक क्लासेन (47 रन), और कामिंदु मेंडिस (32 रन) ने भी इस जीत में शानदार योगदान दिया। हैदराबाद ने 18.2 ओवर में 206/4 बनाकर 10 गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली।


इस हार के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2025 के प्लेऑफ से बाहर होने वाली पांचवीं टीम बन गई। हैदराबाद पहले ही बाहर हो चुकी थी, लेकिन इस जीत से उन्होंने अपनी थोड़ी प्रतिष्ठा बचाई। पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, और गुजरात टाइटंस पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुके हैं, जबकि चौथे स्थान के लिए मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जंग बाकी है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें