ब्रेकिंग
BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦Bihar Special Train : छठ के बाद बिहार से लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! 32 स्पेशल ट्रेनों में 26,587 सीटें खाली, जानें किस दिन मिलेगा कंफर्म टिकट✦Bihar News: DSP साहब महिलाओं के साथ करते थे आपत्तिजनक हरकत, पोल खुली तो हो गए सस्पेंड...✦नौकरी का लालच दे कराते थे देह व्यापार; आरा में छापेमारी, बिहार-बंगाल व छत्तीसगढ़ की 10 युवतियों का रेस्क्यू✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦Bihar Special Train : छठ के बाद बिहार से लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! 32 स्पेशल ट्रेनों में 26,587 सीटें खाली, जानें किस दिन मिलेगा कंफर्म टिकट✦Bihar News: DSP साहब महिलाओं के साथ करते थे आपत्तिजनक हरकत, पोल खुली तो हो गए सस्पेंड...✦नौकरी का लालच दे कराते थे देह व्यापार; आरा में छापेमारी, बिहार-बंगाल व छत्तीसगढ़ की 10 युवतियों का रेस्क्यू

बालिका बास्केटबॉल में मगध प्रमंडल ने जीते दो खिताब, पटना बना अंडर-19 चैंपियन

Bihar Basketball Championship: पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में मगध प्रमंडल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 और अंडर-17 का खिताब अपने नाम किया।

Bihar Basketball Championship
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Basketball Championship: खेल विभाग, बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान तथा जिला प्रशासन, पटना की मेजबानी में वार्षिक खेल कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय (अंतर प्रमंडल) विद्यालय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता में अंडर- 14 तथा अंडर- 17 का खिताब मगध प्रमंडल ने जीता। जबकि अंडर- 19 में पटना प्रमंडल विजेता बनीं। 





पाटलिपुत्र खेल परिसर स्थित इंडोर हॉल में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में बालिका अंडर- 14 आयु वर्ग में मगध प्रमंडल ने पटना प्रमंडल को रोमांचक मुकाबले में 29-25 अंकों से हराकर खिताब जीता। मगध प्रमंडल की डौली ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने टीम के लिए 16 अंक बनाये। जबकि पटना प्रमंडल की तनवी ने 10 अंक बनाए।इस आयु वर्ग के तीसरे स्थान के लिए आयोजित मैच में तिरहुत प्रमंडल ने दरभंगा प्रमंडल को 16-02 अंकों से हराया। 





बालिका अंडर-17 आयु वर्ग के फाइनल में मगध प्रमंडल ने  पटना प्रमंडल को 35-26 अंकों से पराजित किया। मगध प्रमंडल की ओर से अवंतिका ने 14 तथा पटना प्रमंडल की ओर से अनुषका ने 08 अंक बनाए। तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में भागलपुर प्रमंडल ने दरभंगा प्रमंडल को 14-02 अंकों से हराया। 





बालिका अंडर- 19 आयु वर्ग के फाइनल  में पटना प्रमंडल ने मगध प्रमंडल को एकतरफा मुकाबले में 40-16 अंकों से पराजित कर खिताब जीता। पटना प्रमंडल की ओर से जुडिथ ने 16 तथा मगध प्रमंडल की ओर से श्रेया ने 08 अंक बनाए। इस आयु वर्ग में तृतीय स्थान के लिए हुए मैच में तिरहुत प्रमंडल ने दरभंगा प्रमंडल को 18-04 अंकों से हराया।





फाइनल मुकाबले के उपरांत पुरस्कार वितरण-सह-समापन समारोह  में  बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक रविन्द्र नाथ चौधरी, उपनिदेशक हिमांशु सिंह,क्रीड़ा कार्यपालक आनंदी कुमार,प्रभारी पदाधिकारी चंदन कुमार सिंह एवं जिला खेल पदाधिकारी,पटना जयनारायण कुमार ने विजेताओं को मेडल, ट्राफी एवं प्रमाण पत्र देकर पुरुस्कृत किया। सभी अतिथियों का स्वागत जयनारायण कुमार जिला खेल पदाधिकारी, पटना ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ एन आई एस प्रशिक्षक अभिषेक कुमार ने किया। 




इस अवसर पर विशेष रूप से चंदन कुमार सिंह और प्रतियोगिता के निर्णायकों अभिजित यादव, त्रिलोकी पाठक, राजीव कुमार बाबला,अनिल कुमार, दीपक कुमार, योगेश कुमार, प्रिंस कुमार, अमरदीप कुमार, विवेक कुमार, रौनित कुमार, अभिषेक कुमार, सूरज कुमार, सुधांशु रंजन, रोहित राज एवं रोहित कुमार को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्रीमती कल्याणी देवी, श्रीमती रागिनी रानी सहित विभिन्न प्रमंडलों के प्रशिक्षक एवं टीम प्रभारी उपस्थित थे।


बालिका बास्केटबॉल में मगध प्रमंडल ने जीते दो खिताब, पटना बना अंडर-19 चैंपियन

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता