ब्रेकिंग
राजस्थान-छपरा बस हादसे में अबतक 3 की मौत, 30 लोग घायल; दर्जनभर घायलों की हुई पहचान✦Bihar Government School : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब छोटे बच्चों के लिए भी बनेगा अलग भवन! जमीन नहीं मिली तो इस तरह होगा निर्माण, सरकार ने जारी किया आदेश✦Bihar Road Accident : पूर्णिया में मौत बनकर दौड़ी कार, घर के बरामदे में बैठे 6 लोगों को रौंदा; दो मासूम बच्चों की हालत देख मचा हड़कंप✦Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦राजस्थान-छपरा बस हादसे में अबतक 3 की मौत, 30 लोग घायल; दर्जनभर घायलों की हुई पहचान✦Bihar Government School : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब छोटे बच्चों के लिए भी बनेगा अलग भवन! जमीन नहीं मिली तो इस तरह होगा निर्माण, सरकार ने जारी किया आदेश✦Bihar Road Accident : पूर्णिया में मौत बनकर दौड़ी कार, घर के बरामदे में बैठे 6 लोगों को रौंदा; दो मासूम बच्चों की हालत देख मचा हड़कंप✦Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर

जंतर-मंतर से उठाए गए पहलवानों का ऐलान... आज गंगा में बहा देंगे मेडल, अब इंडिया गेट पर होगा धरना

DESK: कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को रविवार को हिरासत में ले लिया गया था. जिसके बाद सोमव

 जंतर-मंतर से उठाए गए पहलवानों का ऐलान... आज गंगा में बहा देंगे मेडल, अब इंडिया गेट पर होगा धरना
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

DESK: कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को रविवार को हिरासत में ले लिया गया था. जिसके बाद सोमवार रात सभी पहलवानों को रिहा किया गया. जिसके बाद पहलवानों ने कहा कि वे अपने मैडल गंगा में बहाने जा रहे है.


बता दें पहलवान बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा, ''इन मेडलों को हम गंगा में बहाने जा रहे हैं, क्योंकि वह गंगा मां हैं. जितना पवित्र हम गंगा को मानते हैं, उतनी ही पवित्रता से हमने मेहनत कर इन मेडलों को हासिल किया था.''


पहलवानों ने अपने बयान में कहा कि 28 मई को जो हुआ वह आप सबने देखा, पुलिस ने हम लोगों के साथ क्या व्यवहार किया? हमें कितनी बर्बरता से गिरफ्तार किया. हम शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे. हमारे आंदोलन की जगह को भी पुलिस ने तहस नहस कर हमसे छीन लिया और अगले दिन गंभीर मामलों में हमारे ऊपर ही FIR दर्ज कर दी गई. क्या महिला पहलवानों ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न के लिए न्याय मांगकर कोई अपराध कर दिया है? पुलिस और तंत्र हमारे साथ अपराधियों जैसा व्यवहार कर रही है. जबकि आरोपी खुली सभाओं में हमारे ऊपर फबतियां कस रहा है. टीवी पर महिला पहलवानों को असहज कर देनी वाली अपनी घटनाओं को कबूल करके उनको ठहाकों में तब्दील कर रहा है.


साथ ही पहलवानों ने कहा, मेडल हमारी जान हैं, हमारी आत्मा हैं. इनके गंगा में बह जाने के बाद हमारे जीने का भी कोई मतलब रह नहीं जाएगा. इसलिए हम इंडिया गेट पर आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे. इंडिया गेट हमारे उन शहीदों की जगह है जिन्होंने देश के लिए अपनी देह त्याग दी. हम उनके जितने पवित्र तो नहीं हैं लेकिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलते वक्त हमारी भावना भी उन सैनिकों जैसी ही थी. अपवित्र तंत्र अपना काम कर रहा है और हम अपना काम कर रहे हैं, अब लोगों को सोचना होगा कि वह अपनी इन बेटियों के साथ खड़े हैं या इन बेटियों का उत्पीड़न करने वाले उस तेज सफेदी वाले तंत्र के साथ. आज शाम 6 बजे हम हरिद्वार में अपने मेडल गंगा में प्रवाहित कर देंगे. इस महान देश के हम सदा आभारी रहेंगे. 

टैग्स