ब्रेकिंग
सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्ट

जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक

IPL News: आईपीएल की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ओनरशिप में बड़ा बदलाव हुआ है। करीब 16,706 करोड़ रुपये की डील में टीम की 100% हिस्सेदारी एक कंसोर्टियम ने खरीद ली है, जिसमें आदित्य बिड़ला ग्रुप, टाइम्स ग्रुप और ब्लैकस्टोन जैसी कंपनियां शामिल

जानिए क्यों अचानक बिक गई IPL की सबसे ज्यादा फैन बेस वाली टीम, विजय माल्या नहीं, अब ये होंगे नए मालिक
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

IPL News: आईपीएल की डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। क्रिकेट फैंस के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय टीमों में शामिल RCB अब नए मालिकों के हाथों में चली गई है। करीब 16,706 करोड़ रुपये की भारी-भरकम डील में टीम की 100% हिस्सेदारी एक बड़े कंसोर्टियम ने खरीद ली है।


इस कंसोर्टियम में आदित्य बिड़ला ग्रुप, टाइम्स ग्रुप, ब्लैकस्टोन और बोल्ट वेंचर्स शामिल हैं। इस डील के साथ ही RCB की पुरुष और महिला—दोनों टीमों का मालिकाना हक इन कंपनियों के पास चला गया है। यह सौदा यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड के साथ किया गया है, जो पहले इस टीम की मालिक थी।


इस बड़ी डील की खास बात यह भी है कि इससे पहले ही उसी दिन राजस्थान रॉयल्स का मालिकाना हक भी बदला था। यानी एक ही दिन में आईपीएल की दो बड़ी टीमों की ओनरशिप बदलना अपने आप में ऐतिहासिक माना जा रहा है।


नई ओनरशिप के तहत टीम की जिम्मेदारियां भी तय कर दी गई हैं। आर्यमान विक्रम बिड़ला को टीम का चेयरमैन बनाया जाएगा, जबकि सत्यान गजवानी वाइस चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा कंसोर्टियम में डेविड ब्लिट्जर और विरल पटेल भी अहम भूमिका में रहेंगे।


हालांकि, यह डील अभी पूरी तरह फाइनल नहीं मानी जा रही है। इसे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड, कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया और अन्य नियामक संस्थाओं से मंजूरी मिलना बाकी है। इन मंजूरियों के बाद ही नई ओनरशिप पूरी तरह लागू होगी।


इस सौदे को लेकर कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि आईपीएल ने पिछले दो दशकों में क्रिकेट की दुनिया को पूरी तरह बदल दिया है और RCB जैसी टीम से जुड़ना उनके लिए गर्व की बात है। वहीं सत्यान गजवानी ने कहा कि RCB सिर्फ एक टीम नहीं, बल्कि एक बड़ा ब्रांड है, जिसे वे ग्लोबल स्तर पर और मजबूत बनाना चाहते हैं।


बोल्ट वेंचर्स के डेविड ब्लिट्जर ने RCB के मजबूत फैन बेस को इसकी सबसे बड़ी ताकत बताया, जबकि ब्लैकस्टोन के विरल पटेल ने कहा कि इस टीम में भविष्य में जबरदस्त संभावनाएं हैं। नए चेयरमैन आर्यमान बिड़ला ने भी कहा कि वह टीम को नए स्तर तक ले जाने के लिए काम करेंगे और “Play Bold” की भावना को आगे बढ़ाएंगे।


RCB की लोकप्रियता की सबसे बड़ी वजह टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली भी हैं, जिनकी वजह से इस टीम का फैन बेस बेहद मजबूत है। आईपीएल फैंस के बीच RCB के समर्थकों को सबसे ज्यादा वफादार माना जाता है।


गौरतलब है कि RCB ने हाल ही में अपना पहला आईपीएल खिताब जीता है, जब उसने फाइनल में पंजाब किंग्स को हराया था। डिफेंडिंग चैंपियन बनने के बाद टीम की ब्रांड वैल्यू और लोकप्रियता दोनों में तेजी से इजाफा हुआ है। अब नए मालिकों के आने के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम आने वाले सीजन में किस तरह का प्रदर्शन करती है और इसे किस दिशा में आगे बढ़ाया जाता है।