ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

IPL 2025 Auction: बिहार के क्रिकेटर मुकेश पर बरसा पैसा, दिल्ली कैपिटल्स ने इतने करोड़ में खरीदा

DESK: IPL 2025 मेगा ऑक्शन में बिहार के क्रिकेटर मुकेश कुमार पर बड़ी बोली लगी। दिल्ली कैपिटल्स ने मुकेश को राइट टू मैच (RTM) का इस्तेमाल करके 8 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल कि

IPL 2025 Auction: बिहार के क्रिकेटर मुकेश पर बरसा पैसा, दिल्ली कैपिटल्स ने इतने करोड़ में खरीदा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: IPL 2025 मेगा ऑक्शन में बिहार के क्रिकेटर मुकेश कुमार पर बड़ी बोली लगी। दिल्ली कैपिटल्स ने मुकेश को राइट टू मैच (RTM) का इस्तेमाल करके 8 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। मुकेश कुमार की शुरुआती कीमत 2 करोड़ रुपये थी, लेकिन कई टीमों के बीच हुई बोली के बाद यह बढ़कर 8 करोड़ रुपये हो गई। 


दो करोड़ के बेस प्राइस के साथ मुकेश की बोली शुरू हुई थी। मुकेश को खरीदने के लिए पहला दांव CSK ने चला जिसके बाद पंजाब किंग्स ने भी बोली लगा दी। बोली लगते-लगते यह रकम 6.50 करोड़ तक पहुंच गयी। फिर दिल्ली कैपिटल्स मैदान में पहुंची और मुकेश के लिए RTM का इस्तेमाल किया। जिसके तहत पंजाब किंग्स ने 8 करोड़ की राशि मुकेश के लिए तय की। जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने आरटीएम के तहत मुकेश को अपनी टीम में शामिल कर लिया। 


बता दें कि बिहार के गोपालगंज जिले के काकरकुंड गांव के रहने वाले क्रिकेटर मुकेश कुमार के पिता ऑटो चलाते थे लेकिन अब उनका बेटा भारतीय क्रिकेट का धाकड़ गेंदबाज बन चुका है। मुकेश ने अबतक 3 टेस्ट मैच भारत के लिए खेला है और 7 विकेट लेने में सफलता पाई। वहीं, 6 वनडे मैच में उनके नाम 5 विकेट दर्ज है।17 T-20 इंटरनेशनल मैच वो खेल चुके हैं। मुकेश कुमार ने आईपीएल में अब तक 20 मैच खेले हैं और 24 विकेट लिए हैं।

टैग्स