ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग के बीच फॉर्च्यूनर गाड़ी से 1.17 लाख कैश बरामद, पटना पुलिस की कार्रवाईपैलेट गन के इस्तेमाल पर SOP क्या है? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा, बल प्रयोग की नीति पर भी उठाए सवालबिना MLA-MLC बने 6 महीने से अधिक समय तक मंत्री कैसे बने दीपक प्रकाश? सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से मांगा जवाबबांकीपुर उपचुनाव: ‘वोटर्स और JSP कार्यकर्ताओं को डरा-धमका रही पटना पुलिस’, प्रशांत किशोर ने लगाए गंभीर आरोपBankipur Byelection Voting: बांकीपुर में वोटिंग शुरू, 25 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद; बूथों पर उमड़े मतदाताबांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग के बीच फॉर्च्यूनर गाड़ी से 1.17 लाख कैश बरामद, पटना पुलिस की कार्रवाईपैलेट गन के इस्तेमाल पर SOP क्या है? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा, बल प्रयोग की नीति पर भी उठाए सवालबिना MLA-MLC बने 6 महीने से अधिक समय तक मंत्री कैसे बने दीपक प्रकाश? सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से मांगा जवाबबांकीपुर उपचुनाव: ‘वोटर्स और JSP कार्यकर्ताओं को डरा-धमका रही पटना पुलिस’, प्रशांत किशोर ने लगाए गंभीर आरोपBankipur Byelection Voting: बांकीपुर में वोटिंग शुरू, 25 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद; बूथों पर उमड़े मतदाता

India vs England Live Streaming: बदल गया इंडिया VS इंग्लैंड मैच को लाइव देखने का ठिकाना, अब इस प्लेटफार्म पर ले सकेंगे आनंद

India vs England Live Streaming: इंडिया के मैचों को लाइव देखने का ठिकाना बदल गया है। अब जियोसिनेमा पर आप इंडिया के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग नहीं देख पाएंगे। तो आइए जानते हैं क्या है नया ठिकाना

India vs England Live Streaming:
India vs England Live Streaming:
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

India vs England T20 Series Live Streaming: इंडिया के मैचों को लाइव देखने का ठिकाना बदल गया है। अब जियोसिनेमा पर आप इंडिया के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग नहीं देख पाएंगे। अब इन मैचों का नया ठिकना तैयार किया गया है। तो आइए जानते हैं कि आपको यह मैच देखना होगा तो क्या करना होगा और इसकी टाइमिंग क्या होगी। 


दरअसल, टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की बहुप्रतीक्षित टी20 इंटरनेशनल सीरीज आज यानी बुधवार 22 जनवरी से शुरू हो रही है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया को जोस बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम से दो-दो हाथ करने हैं। यह मुकाबला कोलकाता में खेला जाना है, लेकिन इंडिया के मैचों को लाइव देखने का ठिकाना अब बदल गया है। 


मालूम हो कि पिछले काफी समय से आप जियोसिनेमा पर या स्पोर्ट्स 18 पर आप इंडिया के होम इंटरनेशनल मैचों का लुत्फ उठा आ रहे थे, लेकिन अब इंडिया के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग और ब्रॉडकास्टिंग दूसरी जगह होगी। इसके बाद लोगों में यह सवाल काफी है कि हमें मैच देखना होगा तो क्या करना होगा। India और England के बीच 1st T20I मैच बुधवार 22 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में खेला जाएगा।


बता दें कि, इंडिया वर्सेस इंग्लैंड पहले टी20 मैच की टाइमिंग भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे है। इस मैच में टॉस साढ़े 6 बजे होगा। अभी तक आप जियोसिनेमा पर इंडिया के घर पर खेले जाने वाले मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग देखते थे, लेकिन अब इंडिया वर्सेस इंग्लैंड टी20 सीरीज के साथ इसका नया ठिकाना हॉटस्टार होगा। स्टार और जियो का मर्जर हो चुका है। ऐसे में क्रिकेट को पूरी तरह से जियोसिनेमा से हॉटस्टार पर शिफ्ट कर दिया गया है। हॉटस्टार पर आपको हिंदी और अंग्रेजी समेत कई भाषाओं में कमेंट्री सुनने को मिलेगी।