ब्रेकिंग
Bihar Daroga Bharti 2026 : बिहार में 10,789 दरोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल! गांधी मैदान से CM आवास तक मार्च, पुलिस अलर्ट✦JDU में महाभारत! नहीं लूंगा ललन सिंह से आशीर्वाद,मुझे परेशान किया,भड़के नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जमकर सुनाया✦Bihar Boat Accident : बिहार के बेगूसराय में बड़ा हादसा! किनारे पहुंचने ही वाली थी नाव, तभी पलटी; 20 लोग नदी में गिरे, 2 लापता✦Bihar Politics : ‘पसंद आए या न आए, मानना पड़ेगा फैसला!’ अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद संजय झा का बड़ा बयान, बोले- पार्टी के फैसले का विरोध कहीं से उचित नहीं’✦ 'जॉर्ज, शरद यादव, दिग्विजय सिंह को जलील किया', MLC चुनाव में JDU के खराब प्रदर्शन पर बरसे गोपाल मंडल, कहा - नीतीश कुमार की भी दुर्दशा तय!✦ Bihar Daroga Bharti 2026 : बिहार में 10,789 दरोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल! गांधी मैदान से CM आवास तक मार्च, पुलिस अलर्ट✦JDU में महाभारत! नहीं लूंगा ललन सिंह से आशीर्वाद,मुझे परेशान किया,भड़के नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जमकर सुनाया✦Bihar Boat Accident : बिहार के बेगूसराय में बड़ा हादसा! किनारे पहुंचने ही वाली थी नाव, तभी पलटी; 20 लोग नदी में गिरे, 2 लापता✦Bihar Politics : ‘पसंद आए या न आए, मानना पड़ेगा फैसला!’ अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद संजय झा का बड़ा बयान, बोले- पार्टी के फैसले का विरोध कहीं से उचित नहीं’✦ 'जॉर्ज, शरद यादव, दिग्विजय सिंह को जलील किया', MLC चुनाव में JDU के खराब प्रदर्शन पर बरसे गोपाल मंडल, कहा - नीतीश कुमार की भी दुर्दशा तय!

IND vs SA ODI: दूसरे मैच में रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका, इतने रन बनाते ही मिलेगी सचिन-विराट के क्लब में एंट्री

IND vs SA ODI: IND vs SA दूसरे ODI में रोहित शर्मा 41 रन बनाते ही इतिहास रच देंगे। उनके पास डिविलियर्स को पीछे छोड़ने और विराट-सचिन के क्लब में शामिल होने का शानदार मौका है..

IND vs SA ODI
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

IND vs SA ODI: हिटमैन रोहित शर्मा का करियर हमेशा से ही रिकॉर्ड तोड़ने का एक सफर रहा है और अब रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम उनके लिए एक नया अध्याय लिखने का मौका लेकर आया है। 3 दिसंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे ODI में अगर वे सिर्फ 41 रन बना लेते हैं तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट के 20,000 रनों के दुर्लभ क्लब में कदम रख देंगे। यह उपलब्धि उन्हें राहुल द्रविड़ (24,208 रन) के बाद ऐसा करने वाला चौथा भारतीय बनाएगी, सचिन तेंदुलकर (34,357) और विराट कोहली (27,808) पहले से ही इस क्लब में विराजमान हैं।


रांची के पहले ODI में रोहित ने 51 गेंदों पर 57 रनों की आकर्षक पारी खेली, जिसमें तीन छक्के लगाकर पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के ODI में सबसे ज्यादा छक्कों (351) के 15 साल पुराने रिकॉर्ड को उन्होंने ध्वस्त कर दिया। अब उनके नाम 352 छक्के हैं। उनकी इस पारी ने विराट कोहली की 135 रनों की शतकीय पारी के साथ मिलकर भारत को 349/8 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया, इस मैच में साउथ अफ्रीका 17 रनों से हार गई। KL राहुल की कप्तानी में यह जीत भारत को सीरीज में 1-0 से आगे ले गई है।


रोहित के कुल इंटरनेशनल रन अब 19,959 हैं, ये रन्स 503 मैचों में 50 शतकों और 110 अर्धशतकों की मदद से आए हैं। केवल ODI में अकेले 11,370 रन उनके नाम हैं, जहां उनका औसत 49 से ऊपर है। अगर रायपुर में वे 56 रनों की पारी खेलते हैं, तो वह डिविलियर्स (20,014 रन) को भी पछाड़ देंगे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ ODI में रोहित का रिकॉर्ड वैसे भी शानदार रहा है। इस टीम के खिलाफ उनका औसत 47.50 रहा है और कुल 5 शतक वे अब तक जड़ चुके हैं।