ब्रेकिंग
जस्टिस वी. कामेश्वर राव होंगे पटना हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिशJPSC में भगदड़: CID के समन भेजने के बाद तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, परीक्षा में गड़बड़ी की जांच तेजसवर्ण हूं… इसलिए घास उखड़वाते हैं, जमुई में सिंचाई कर्मी का अधिकारी पर गंभीर आरोप; Video वायरलपश्चिम चंपारण के बाद मुजफ्फरपुर में बाढ़ का खतरा! साहेबगंज में घरों तक पहुंचा गंडक का पानी, बढ़ी लोगों की चिंतापटना में लहरियाकट बाइकर्स की करतूत: साइकिल चला रहे मासूम को रौंदा, दूसरी कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौतजस्टिस वी. कामेश्वर राव होंगे पटना हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिशJPSC में भगदड़: CID के समन भेजने के बाद तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा, परीक्षा में गड़बड़ी की जांच तेजसवर्ण हूं… इसलिए घास उखड़वाते हैं, जमुई में सिंचाई कर्मी का अधिकारी पर गंभीर आरोप; Video वायरलपश्चिम चंपारण के बाद मुजफ्फरपुर में बाढ़ का खतरा! साहेबगंज में घरों तक पहुंचा गंडक का पानी, बढ़ी लोगों की चिंतापटना में लहरियाकट बाइकर्स की करतूत: साइकिल चला रहे मासूम को रौंदा, दूसरी कक्षा के छात्र की दर्दनाक मौत

MS Dhoni: मुश्किलों में घिरे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, इस बंगले को लेकर शुरू हुई जांच; जानिए.. मामला

RANCHI: झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के हरमू रोड स्थित आवासीय प्लॉट के उपयोग को लेकर सवाल उठा

MS Dhoni: मुश्किलों में घिरे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, इस बंगले को लेकर शुरू हुई जांच; जानिए.. मामला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के हरमू रोड स्थित आवासीय प्लॉट के उपयोग को लेकर सवाल उठाए हैं। बोर्ड का आरोप है कि इस प्लॉट का इस्तेमाल आवासीय के बजाय व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है।


दरअसल, धोनी को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार ने 2006 में यह प्लॉट आवंटित किया था, जिसका उपयोग केवल आवासीय उद्देश्यों के लिए होना था। हाल ही में इस प्लॉट पर एक डायग्नोस्टिक सेंटर का बोर्ड लगा हुआ पाया गया है, जिससे यह संदेह पैदा हुआ है कि इसका उपयोग व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है।


आवास बोर्ड ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। अगर जांच में यह साबित होता है कि प्लॉट का नियमों के विरुद्ध उपयोग किया जा रहा है, तो बोर्ड धोनी के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगा। बोर्ड ने सिर्फ धोनी के प्लॉट पर ही नहीं, बल्कि हरमू रोड स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय के आवासीय भूखंड के व्यावसायिक उपयोग पर भी सवाल उठाए हैं और इस मामले में पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है।


इस मामले में धोनी का अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बोर्ड की जांच के बाद ही इस मामले का आगे क्या निष्कर्ष निकलेगा। अगर धोनी दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें प्लॉट वापस करना पड़ सकता है या फिर जुर्माना देना पड़ सकता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता