ब्रेकिंग
Bihar Daroga Bharti 2026 : बिहार में 10,789 दरोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल! गांधी मैदान से CM आवास तक मार्च, पुलिस अलर्ट✦JDU में महाभारत! नहीं लूंगा ललन सिंह से आशीर्वाद,मुझे परेशान किया,भड़के नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जमकर सुनाया✦Bihar Boat Accident : बिहार के बेगूसराय में बड़ा हादसा! किनारे पहुंचने ही वाली थी नाव, तभी पलटी; 20 लोग नदी में गिरे, 2 लापता✦Bihar Politics : ‘पसंद आए या न आए, मानना पड़ेगा फैसला!’ अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद संजय झा का बड़ा बयान, बोले- पार्टी के फैसले का विरोध कहीं से उचित नहीं’✦ 'जॉर्ज, शरद यादव, दिग्विजय सिंह को जलील किया', MLC चुनाव में JDU के खराब प्रदर्शन पर बरसे गोपाल मंडल, कहा - नीतीश कुमार की भी दुर्दशा तय!✦ Bihar Daroga Bharti 2026 : बिहार में 10,789 दरोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल! गांधी मैदान से CM आवास तक मार्च, पुलिस अलर्ट✦JDU में महाभारत! नहीं लूंगा ललन सिंह से आशीर्वाद,मुझे परेशान किया,भड़के नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जमकर सुनाया✦Bihar Boat Accident : बिहार के बेगूसराय में बड़ा हादसा! किनारे पहुंचने ही वाली थी नाव, तभी पलटी; 20 लोग नदी में गिरे, 2 लापता✦Bihar Politics : ‘पसंद आए या न आए, मानना पड़ेगा फैसला!’ अनंत सिंह पर कार्रवाई के बाद संजय झा का बड़ा बयान, बोले- पार्टी के फैसले का विरोध कहीं से उचित नहीं’✦ 'जॉर्ज, शरद यादव, दिग्विजय सिंह को जलील किया', MLC चुनाव में JDU के खराब प्रदर्शन पर बरसे गोपाल मंडल, कहा - नीतीश कुमार की भी दुर्दशा तय!

Fastest Test Century: टेस्ट क्रिकेट में इन बल्लेबाजों ने जड़े हैं सबसे तेज शतक, टॉप-5 में एक और कंगारू की एंट्री

Fastest Test Century: एशेज 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ 69 गेंदों में शतक ठोक हेड हुए सबसे तेज सेंचुरी लगाने वालों में शामिल। टॉप 5 में बने रहने के लिए कई दिग्गजों में जंग..

Fastest Test Century
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Fastest Test Century: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हरा दिया है। इस मैच की चौथी पारी में ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने तूफानी शतक ठोका है। उनकी यह पारी टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज शतकों की लिस्ट में शामिल हो गई है और इस मामले में वह नंबर 5 पर काबिज हो गए हैं। हेड ने मात्र 69 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (70 गेंद) का पुराना रिकॉर्ड तोड़ डाला।


बताते चलें कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम के नाम है। मैकुलम ने 2016 में क्राइस्टचर्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 54 गेंदों पर सेंचुरी लगाई थी, यह रिकॉर्ड आज तक अटूट है। लिस्ट में दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के दिग्गज विवियन रिचर्ड्स और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक संयुक्त रूप से हैं। रिचर्ड्स ने 1986 में इंग्लैंड के खिलाफ 56 गेंदों में शतक ठोका था जबकि मिस्बाह ने 2014 में अबू धाबी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतनी ही गेंदों में शतक पूरा किया था।


इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट हैं, जिन्होंने 2006 में पर्थ में ही इंग्लैंड के खिलाफ 57 गेंदों में शतक लगाया था। गिलक्रिस्ट की यह पारी निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए आई थी और इसने मैच का रुख ही बदल दिया था। जबकि चौथे स्थान पर उनके ही देश के पूर्व खिलाड़ी जैक ग्रेगरी हैं, जिन्होंने 1921 में जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 67 गेंदों में सेंचुरी ठोकी थी।


अब ट्रैविस हेड टॉप 5 की लिस्ट में 5वें स्थान पर 2 अन्य बल्लेबाजों के साथ संयुक्त रूप से आ गए हैं। वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपॉल (2003, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर (2012, भारत के खिलाफ) भी 69-69 गेंदों में पहले शतक लगा चुके हैं। जबकि क्रिस गेल ने 70 गेंद पर शतक जड़ा है। वह इस मामले में छठे स्थान पर हैं।