ब्रेकिंग
कल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार गणेश जी का लड्डू 1.01 करोड़ में नीलाम, शक्तिमान टीम ने सबसे अधिक लगाई बोली जमुई में छात्रा से दुर्व्यवहार मामला: 15 से 20 दिनों के भीतर आरोपियों को सजा दिलाएगी पुलिस, IAS-IPS ने संभाली कमानसमस्तीपुर का एक और वीडियो वायरल, लड़की के साथ बीच सड़क पर बदसलूकी; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रहीकल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार गणेश जी का लड्डू 1.01 करोड़ में नीलाम, शक्तिमान टीम ने सबसे अधिक लगाई बोली जमुई में छात्रा से दुर्व्यवहार मामला: 15 से 20 दिनों के भीतर आरोपियों को सजा दिलाएगी पुलिस, IAS-IPS ने संभाली कमानसमस्तीपुर का एक और वीडियो वायरल, लड़की के साथ बीच सड़क पर बदसलूकी; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रही

robin uthappa arrest warrant: मुश्किलों में घिरे पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा, अरेस्ट वारंट हुआ जारी; जानिए.. वजह

robin uthappa arrest warrant: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा (Ex. Cricketer Robin Uthappa) मुश्किलों में घिर गए हैं। उथप्पा के खिलाफ भविष्य निधि (provident fund)

robin uthappa arrest warrant: मुश्किलों में घिरे पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा, अरेस्ट वारंट हुआ जारी; जानिए.. वजह
Mukesh Srivastava
2 मिनट

robin uthappa arrest warrant: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा (Ex. Cricketer Robin Uthappa) मुश्किलों में घिर गए हैं। उथप्पा के खिलाफ भविष्य निधि (provident fund) में करीब 24 लाख रुपए धोखाधड़ी (scam) करने के आरोप लगने के बाद गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।


दरअसल, उथप्पा अपनी कंपनी सेंचुरीज लाइफस्टाइल ब्रांड प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से कर्मचारियों के वेतन से काटे गए पीएफ के पैसे कर्मचारियों के खातों में जमा नहीं करवा रहे थे। इस धोखाधड़ी में लगभग 24 लाख रुपये की राशि शामिल है। पीएफ क्षेत्रीय आयुक्त शदाक्षरी गोपाल रेड्डी ने उथप्पा को 27 दिसंबर तक बकाया राशि चुकाने का निर्देश दिया है। 


अगर उथप्पा ऐसा नहीं करते हैं, तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। रेड्डी ने पुलकेशीनगर पुलिस को वारंट पर अमल करने का निर्देश दिया है। हालांकि, उथप्पा के पुराने पते पर नहीं होने के कारण पुलिस अभी तक वारंट पर कार्रवाई नहीं कर पाई है। पुलिस अधिकारी अब उथप्पा का पता लगाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।


39 वर्षीय रॉबिन उथप्पा ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 46 वनडे और 13 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने आईपीएल में भी कई टीमों का प्रतिनिधित्व किया है और 205 मैचों में 4952 रन बनाए हैं। उथप्पा को 2007 टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा होने के लिए याद किया जाता है। उन्होंने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी टीमों के लिए खेलते हुए दो बार खिताब जीता है।