ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया✦Bihar Crime News : छठ गीत बजाने पर इतना गुस्सा! पहले हुआ विवाद, फिर स्कॉर्पियो लेकर लौटा शख्स और 10 लोगों को कुचल दिया, दो की मौत✦Patna Triple Encounter : पटना ट्रिपल एनकाउंटर की कहानी में नया ट्विस्ट! पुलिस ने बताया मास्टरमाइंड, पत्नी बोली- मेरे पति का हत्याकांड से क्या लेना-देना?✦Bihar News: दुलारचंद हत्याकांड में अब किसकी बढ़ेगी मुश्किल? सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह के केस में पुलिस का अगला कदम क्या होगा?✦Bihar News: छठ से पहले पटना के 24 गंगा घाटों पर प्रशासन की सख्ती, हटेगा अतिक्रमण; खतरनाक जगहों पर होगी घेराबंदी✦Bihar News: कुछ BJP में जाएंगे, कुछ जन सुराज में; नीतीश कुमार के बाद JDU का क्या होगा? प्रशांत किशोर ने बताया

IND vs AUS 3rd Test : गाबा टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने बनाया बड़ा स्कोर, बुमराह ने झटके 6 विकेट

India vs Australia 3rd Test Day 3 Live Scorecard: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का

IND vs AUS 3rd Test : गाबा टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने बनाया बड़ा स्कोर, बुमराह ने झटके 6 विकेट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

India vs Australia 3rd Test Day 3 Live Scorecard:  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) 2024-25 के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का तीसरा टेस्ट ब्रिस्बेन के गाबा में जारी है। आज (16 दिसंबर) इस टेस्ट मैच का तीसरा दिन है। इस टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए। वह काफी बड़ा स्कोर माना जा रहा है। 


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन गाबा के मैदान पर इससे पहले सात टेस्ट खेले गए थे। इस दौरान भारतीय टीम को 5 मुकाबलों में हार मिली और एक मुकाबला ड्रॉ भी रहा। जबकि गाबा में भारतीय टीम को इकलौती टेस्ट जीत जनवरी 2021 में मिली थी। तब उसने अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराया था। 


तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट पर 405 रन से आगे अपनी पारी बढ़ाई। हालांकि उसे आठवां झटका जल्द ही लग गया. मिचेल स्टार्क (18 रन) को जसप्रीत बुमराह ने विकेटकीपर पंत के हाथों कैच आउट कराया। फिर नाथन लायन (2 रन) को सिराज ने बोल्ड आउट किया। जबकि एलेक्स कैरी को आकाश दीप ने चलता किया। कैरी ने 88 गेंदों पर 70 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और दो छक्के शामिल रहे। भारत की ओर से बुमराह ने सबसे ज्यादा छह विकेट लिए। 


गौरतलब हो कि इस मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग-11 में तेज गेंदबाज आकाश दीप की एंट्री हुई थी। आकाश ने हर्षित राणा की जगह ली थी, जो एडिलेड टेस्ट में काफी महंगे साबित हुए थे। अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी इस मुकाबले से बाहर रहे। उनके स्थान पर बाएं हाथ के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को चांस मिला। उधर ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11 में तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड वापस लौटे। हेजलवुड ने स्कॉट बोलैंड को रिप्लेस किया, जिन्होंने एडिलेड टेस्ट में शानदार गेंदबाजी की थी।