ब्रेकिंग
NEET UG परीक्षा रद्द , पेपर लीक मामले की जांच करेगी CBI; NTA ने कही ये बातबिहार में सनसनीखेज वारदात: बेटी की शादी के दो दिन बाद फंदे से लटका मिला पिता का शव, गांव के दबंगों पर हत्या करने का आरोपआरा एमएलसी उपचुनाव में वोटिंग के दौरान हंगामा, RJD समर्थक ने मजिस्ट्रेट का कॉलर पकड़ारेलवे फाटक के पास तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, महिला की दर्दनाक मौतसीवान में बाइक लूट के दौरान युवक को मारी गोली, इलाके में दहशतNEET UG परीक्षा रद्द , पेपर लीक मामले की जांच करेगी CBI; NTA ने कही ये बातबिहार में सनसनीखेज वारदात: बेटी की शादी के दो दिन बाद फंदे से लटका मिला पिता का शव, गांव के दबंगों पर हत्या करने का आरोपआरा एमएलसी उपचुनाव में वोटिंग के दौरान हंगामा, RJD समर्थक ने मजिस्ट्रेट का कॉलर पकड़ारेलवे फाटक के पास तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, महिला की दर्दनाक मौतसीवान में बाइक लूट के दौरान युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

australia women vs india women : ऑस्ट्रेलिया की तीसरे वनडे में सधी शुरुआत, भारतीय टीम को विकेट की तलाश

DESK : ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ चल रही महिला वनडे सीरीज में पहले दो मैच जीतकर सीरीज पहले ही जीत ली है। दोनों मैचों में भारतीय बल्लेबाजी असफल रही है। पहले वनडे में भारत केवल 100

australia women vs india women : ऑस्ट्रेलिया की तीसरे वनडे में सधी शुरुआत, भारतीय टीम को विकेट की तलाश
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ चल रही महिला वनडे सीरीज में पहले दो मैच जीतकर सीरीज पहले ही जीत ली है। दोनों मैचों में भारतीय बल्लेबाजी असफल रही है। पहले वनडे में भारत केवल 100 रन पर ऑल आउट हो गया, और दूसरे वनडे में 370 रन से अधिक का विशाल लक्ष्य पाने में नाकाम रहा। हालांकि टीम इंडिया यह सीरीज हार गई है, फिर भी वे आखिरी वनडे में जीत हासिल करने के लिए पूरी तरह से उत्साहित होंगे।


टीम इंडिया इस मुकाबले में क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी। यह मैच 11 दिसंबर को पर्थ के वेस्टर्न ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट एसोसिएशन (WACA) ग्राउंड पर खेला जाएगा। भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला तीसरा वनडे मैच, 11 दिसंबर को पर्थ के WACA ग्राउंड पर खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:50 बजे शुरू हो गया है। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी, और इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। टॉस का समय भारतीय समयानुसार सुबह 9:20 बजे जिआ। दोनों टीमों के बीच फैंस को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।


वहीं, 6 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 36/0 है। फोएबे लिचफील्ड 12 और Georgia Voll 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी का न्योता दिया है। भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। प्रिया पुनिया और प्रिया मिश्रा की जगह अरुंधति रेड्डी और तीतास साधु को मौका दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया ने कोई फेरबदल नहीं किया। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना रखी है। भारत ने पहला वनडे 5 विकेट जबकि दूसरा 122 रनों से गंवाया। बुधवार को हरमन ब्रिगेड क्लीन स्वीप से बचने की फिराक में होगी।

संबंधित खबरें