ब्रेकिंग
Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...

टीम इंडिया ने पाकिस्तान को जीत के लिए 182 का दिया टारगेट, विराट ने बनाए 60 रन

DESK : एशिया कप 2022 में आज दूसरी दफे भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला चल रहा है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 182 रनों का लक्ष्य दिया है। भारतीय ट

टीम इंडिया ने पाकिस्तान को जीत के लिए 182 का दिया टारगेट, विराट ने बनाए 60 रन
Editor
2 मिनट

DESK : एशिया कप 2022 में आज दूसरी दफे भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला चल रहा है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने 182 रनों का लक्ष्य दिया है। भारतीय टीम जब आज बल्लेबाजी करने उतरी तो कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार शुरुआत की। उनके साथ बल्लेबाजी के लिए आए केएल राहुल ने भी 28 रनों की पारी खेली। रोहित शर्मा ने महज 16 गेंदों में 28 रन बनाए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने भी 13 रन जोड़े। हालांकि ऋषभ पंत एक खराब शॉट खेलकर 14 रन पर पवेलियन लौट गए और हार्दिक पांड्या पहली ही गेंद पर कैच आउट हो गए। 


तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए विराट कोहली ने भारतीय टीम की पारी को एक छोर से संभाले रखा। विराट कोहली में 60 रन बनाए। एक समय भारतीय टीम 10 के रन रेट से अपनी पारी को आगे बढ़ा रही थी लेकिन लगातार विकेट गिरने की वजह से रन की रफ्तार थमी हालांकि रोहित शर्मा और केएल राहुल ने इतनी शानदार शुरुआत दी थी कि भारतीय टीम एक अच्छे स्कोर खड़ा करने में सफल रही।


भारतीय टीम की तरफ से दीपक हुड्डा ने 14 गेंद में 16 रन बनाए। पाकिस्तानी गेंदबाजों ने आखिरी के ओवर में अच्छी गेंदबाजी की। आखिरी ओवर में गेंदबाजी के लिए आए रऊफ ने बेहद किफायती गेंदबाजी की।विराट आखिरी ओवर में रन आउट हुए.