ब्रेकिंग
पूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतमामी के इश्क में भांजे ने कर दिया कांड! मामा की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, खुलासे से मचा हड़कंपहरिद्वार में 500 हॉर्न वाली मॉडिफाइड बाइक सीज, कांवड़ यात्रा में पुलिस की सख्त कार्रवाईBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलाBihar Education : सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इसी विभाग के एक और अफसर के बारे में जानें- रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में करोड़ों के निवेशपूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतमामी के इश्क में भांजे ने कर दिया कांड! मामा की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, खुलासे से मचा हड़कंपहरिद्वार में 500 हॉर्न वाली मॉडिफाइड बाइक सीज, कांवड़ यात्रा में पुलिस की सख्त कार्रवाईBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलाBihar Education : सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इसी विभाग के एक और अफसर के बारे में जानें- रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में करोड़ों के निवेश

टीम इंडिया के बल्लेबाजों की मेहनत पर गेंदबाजों ने फेरा पानी, पाकिस्तान 5 विकेट से जीता

DESK : एशिया कप 2022 में दूसरी बार भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हुआ और इस मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने टीम इंडिया से अपना बदला पूरा कर लिया है। पाकिस्तान की टीम ने छह विक

टीम इंडिया के बल्लेबाजों की मेहनत पर गेंदबाजों ने फेरा पानी, पाकिस्तान 5 विकेट से जीता
Editor
2 मिनट

DESK : एशिया कप 2022 में दूसरी बार भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हुआ और इस मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने टीम इंडिया से अपना बदला पूरा कर लिया है। पाकिस्तान की टीम ने छह विकेट से भारत पर जीत दर्ज की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 182 रन का लक्ष्य रखा था लेकिन पाकिस्तानी टीम ने एक बेहद रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से जीत हासिल कर ली।


पाकिस्तान ने टीम इंडिया के ऊपर यह जीत तय ओवर्स में एक गेंद रहते ही हासिल कर ली। 19.5 ओवर के अंदर पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने 182 का लक्ष्य हासिल कर लिया। पाकिस्तान की टीम की तरफ से सबसे बेहतरीन बल्लेबाजी मोहम्मद रिजवान खेली। मोहम्मद रिजवान ने 71 रनों की पारी खेली। इसके अलावा मोहम्मद नवाज ने 20 गेंद में 42 रन की धुआंधार पारी खेली। भारतीय गेंदबाजों ने काफी एक्स्ट्रा रन भी दिए। गेंदबाजी के दौरान अंतिम ओवर्स में भारतीय गेंदबाजों ने कई व्हाइड बॉल भी डाली। 19वें ओवर में गेम पलट सकता था अगर भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह एक कैच नहीं छोड़ते। आसान कैच ड्रॉप होने की वजह से भारतीय टीम का मनोबल भी नीचे गया। 


पाकिस्तान टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही थी। पाक कप्तान बाबर आजम केवल 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि तीसरे विकेट के लिए पाकिस्तान के अंदर अच्छी साझेदारी हुई और भारतीय गेंदबाजों को पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने खूब धोया भी। इसके पहले भारतीय टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 181 रन बना पाई थी। विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए। केएल राहुल और रोहित शर्मा ने 28–28 रन की पारी खेली। आखिरी ओवर में पाकिस्तान टीम को जीत के लिए 7 रन चाहिए थे जिसे एक गेंद पहले ही पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने हासिल कर लिया।