ब्रेकिंग
कल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार गणेश जी का लड्डू 1.01 करोड़ में नीलाम, शक्तिमान टीम ने सबसे अधिक लगाई बोली जमुई में छात्रा से दुर्व्यवहार मामला: 15 से 20 दिनों के भीतर आरोपियों को सजा दिलाएगी पुलिस, IAS-IPS ने संभाली कमानसमस्तीपुर का एक और वीडियो वायरल, लड़की के साथ बीच सड़क पर बदसलूकी; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रहीकल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार गणेश जी का लड्डू 1.01 करोड़ में नीलाम, शक्तिमान टीम ने सबसे अधिक लगाई बोली जमुई में छात्रा से दुर्व्यवहार मामला: 15 से 20 दिनों के भीतर आरोपियों को सजा दिलाएगी पुलिस, IAS-IPS ने संभाली कमानसमस्तीपुर का एक और वीडियो वायरल, लड़की के साथ बीच सड़क पर बदसलूकी; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रही

IND vs AUS: आकशदीप और बुमराह ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का हौसला, टीम इंडिया के लिए यादगार बन गया चौथा दिन

PATNA : भारत-ऑस्ट्रेलिया

IND vs AUS: आकशदीप और बुमराह ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का हौसला, टीम इंडिया के लिए यादगार बन गया चौथा दिन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA :   भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट का चौथे दिन काफी रोचक रहा। आज के दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 252 रन बना लिए हैं। इससे पहले आज चौथे दिन फॉलोऑन का विषय चर्चाओं में बना रहा,  लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद टीम इंडिया 246 रन के आंकड़े को पार करते हुए फॉलोऑन बचाने में सफल रही। 


वही, टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप क्रीज पर डटे हुए हैं, जिनके बीच 39 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है। इससे पहले बीते कल तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 51 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे। टीम इंडिया के टॉप प्लेयर विराट कोहली, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल सस्ते में आउट हो गए। इसके अलावा गाबा के सुपरस्टार कहे जाने वाले ऋषभ पंत भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। 


हालांकि, केएल राहुल और रवींद्र जडेजा ने कमान संभाली. राहुल ने 84 रन बनाए और  जडेजा ने 77 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके बाद जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप ने दसवें और 11वें क्रम के बल्लेबाज होते हुए भी बैटिंग में परिपक्वता दिखाई। चौथे दिन के समाप्त होने तक आकाशदीप ने 27 रन और जसप्रीत बुमराह 10 रन पर नाबाद हैं।  उनकी इस 39 रन की पार्टनरशिप ने भारत को ब्रिसबेन टेस्ट में जीवंत रखा है। फॉलोऑन ना बचने की स्थिति में ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरी तरह मैच पर हावी हो जाती, जिससे टीम इंडिया की हार की उम्मीद के अलावा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की उम्मीदों को भी तगड़ा झटका लगता।