ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

Vastu Tips: होली पर अपनाएं ये वास्तु उपाय, घर में आएगी सुख-समृद्धि

होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि यह सुख-समृद्धि, सौभाग्य और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने का भी पर्व है। सनातन धर्म में इसे अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए धार्मिक और वास्तु उपाय जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हैं।

Vastu Tips
Vastu Tips
© Vastu Tips
User1
3 मिनट

Vastu Tips: सनातन धर्म में होली के पर्व को अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। पंचांग के अनुसार, इस वर्ष फाल्गुन माह में 13 मार्च को होलिका दहन होगा और 14 मार्च को पूरे देश में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन लोग सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति के लिए विभिन्न उपाय करते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, होली से पहले कुछ खास चीजों को घर लाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और किस्मत चमकती है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में विस्तार से।


मां लक्ष्मी की कृपा के लिए बांस का पौधा

अगर आप घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करना चाहते हैं, तो होली से पहले बांस का पौधा लाकर घर में लगाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, बांस का पौधा घर में लगाने से धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और व्यक्ति को अच्छे स्वास्थ्य का लाभ मिलता है। यह सौभाग्य और समृद्धि को भी बढ़ाता है।


धन की प्राप्ति के लिए धातु का कछुआ

वास्तु शास्त्र में धातु से बने कछुए को घर में रखना शुभ माना गया है। यदि आप लंबे समय से किसी वास्‍तु दोष का सामना कर रहे हैं, तो होली से पहले धातु का कछुआ घर लाएं। यह उपाय करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और धन की प्राप्ति होती है।


हमेशा पैसों से भरी रहेगी तिजोरी

यदि आप आर्थिक संपन्नता चाहते हैं, तो होली से पहले चांदी का सिक्का घर लाएं। इसे मंदिर में रखकर विधिपूर्वक पूजा करें और फिर अपने पर्स या तिजोरी में रखें। ऐसा करने से धन की कमी नहीं होती और तिजोरी हमेशा पैसों से भरी रहती है।


रुके हुए काम होंगे पूरे

यदि आप चाहते हैं कि आपके रुके हुए कार्य पूरे हों और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो, तो होली से पहले घर के मुख्य द्वार पर तोरण लगाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और व्यक्ति के अधूरे कार्य भी शीघ्र पूरे होते हैं। वास्तु शास्त्र के ये उपाय अपनाकर आप इस होली अपने जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य को आमंत्रित कर सकते हैं।