ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

Maha Yagya: श्री विद्या दस कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का पहला दिन संपन्न, विजयवाड़ा में भव्य आयोजन

Maha Yagya: विजयवाड़ा गुंटापल्ली रमेश नगर स्थित सीए कन्वेंशन सेंटर में देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में देश के प्रगति, विश्व शांति और ग़रीब कल्याण के ध्येय

Maha Yagya
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Maha Yagya: विजयवाड़ा गुंटापल्ली रमेश नगर स्थित सीए कन्वेंशन सेंटर में देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के संरक्षण में देश के प्रगति, विश्व शांति और ग़रीब कल्याण के ध्येय से श्री विद्या दस कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का प्रथम दिवस संपन्न हुआ।  


पूरे विधि विधान से माता ललिता जी का पूजन कर महायज्ञ प्रारंभ हुआ। प्रतिदिन 5 हज़ार से अधिक सुहासिनी महिलायें और श्रद्धालु श्री ललिता सहस्त्रनाम के मंत्रों को तीन दिनों तक 10 करोड़ बार पढ़कर सिंदूर से अर्चन करेंगे। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के द्वारा अब तक देश के 27 प्रमुख शहरों में श्री विद्या महायज्ञ का आयोजन किया जा चुका है।


महायज्ञ के प्रथम दिवस पर दीप प्रज्ज्वलित कर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, आंध्र प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्य कुमार यादव, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोगों ने महायज्ञ प्रारंभ किया। 


स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की देश के विकास की गति और बढ़े इसके लिए माता ललिता देवी से विशेष प्रार्थना है। माता से आकांक्षा है की हमारा देश विश्वगुरु बने।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की आने वाला समय हमारे देश का ही है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सनातन धर्म हमारी ताक़त है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की जो व्यक्ति धर्म के साथ रहेगा वह सदैव न्याय पथ पर चलेगा। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की देश विकास के पथ पर बहुत आगे बढ़ चुका है।


आंध्र प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्य कुमार यादव ने कहा की पूरे देश में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के प्रयास से राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में अद्भुत प्रयास किया जा रहा है जिसकी मैं सराहना करता हूँ। उन्होंने कहा की युवा वर्ग को राष्ट्र के विकास हेतु अपने योगदान हेतु आगे आना चाहिए। विजयवाड़ा की धरती पर यह ऐतिहासिक समागम का साक्षी बनकर गौरान्वित महसूस कर रहा हूँ। पूरी दुनिया भारत के नेतृत्व में चलने को आतुर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व आज पूरी दुनिया हमारे नेतृत्व में चलने को तैयार है। 


युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की मां भारती के वैभव के वृद्धि हेतु हम समर्पित भाव से काम करते रहेंगे। रोहित सिंह ने कहा कि हम धर्म ध्वज के साथ राष्ट्र निर्माण के महायज्ञ को संपन्न कराने हेतु प्रयासरत हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश विश्वशक्ति बनने की ओर बढ़ चुका है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता