ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

30 मार्च को पटना सिटी में श्रीराम राज्याभिषेक महोत्सव का आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भारी भीड़

इससे पहले पटना सिटी के गायघाट स्थित गौरी शंकर मंदिर में भगवान श्रीराम के पूज्य महादेव एवं माता गौरी को प्रथम निमंत्रण देकर आमंत्रित किया गया।

BIHAR
श्रीराम राज्याभिषेक समारोह
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के मौके पर अजेय रामदूत फाउंडेशन द्वारा पटना सिटी चौक स्थित श्री राणी सती दादी मंदिर परिसर में श्रीराम राज्याभिषेक महोत्सव सह नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन 30 मार्च को किया जाएगा। जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल होंगे। इस बात की जानकारी अजेय रामदूत फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.अजय प्रकाश ने दी।


अजेय रामदूत फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.अजय प्रकाश ने बताया कि इस दिन हम सभी 2082वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। चैत शुक्ल प्रतिपदा के दिन संवत्सर की शुरुआत के साथ-साथ त्रेता युग में महाराज श्री रामचंद्र जी और द्वापर युग में महाराज युधिष्ठिर का राज्याभिषेक भी हुआ था। 


समाज के सभी वर्गों के लोग इस अवसर पर एकजुट होंगे। खुशियां बांटेंगे और श्री रामचंद्र राज्याभिषेक पूजन करेंगे। डॉ. अजय प्रकाश ने बताया कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को इस मौके पर सम्मानित किया जाएगा। ब्राह्मणों का सम्मान के साथ प्रसाद वितरण होगा। 


इससे पहले आज गौरी शंकर मंदिर,गायघाट में भगवान श्री राम के पूज्य महादेव एवं माता गौरी को प्रथम निमंत्रण देकर आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर डॉ अजय प्रकाश, वीणा प्रकाश, विकास मौडीवाल, सर्व प्रकाश, जितेंद्र कुमार, चुन्नू चंद्रवंशी, अजय कुमार शाह, मुकेश ओझा, मनीष कांस्यकार,चाहत, मुन्ना जायसवाल सहित दर्जनों श्रद्धालू मौजूद रहे। 

30 मार्च को पटना सिटी में श्रीराम राज्याभिषेक महोत्सव का आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भारी भीड़

टैग्स