ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

UPSC Success Story: गर्लफ्रेंड ने तोड़ा दिल, तो बिहार के लड़के ने IAS बनकर लिया इंतकाम, जाने... सफलता की कहानी

पटना के आदित्य पांडे ने निजी असफलता को अपनी ताकत बनाया और कड़ी मेहनत से UPSC 2023 में 48वीं रैंक हासिल कर IAS बने। उनकी कहानी हौसले और संघर्ष की प्रेरणादायक मिसाल है।

UPSC Success Story: गर्लफ्रेंड ने तोड़ा दिल, तो बिहार के लड़के ने IAS बनकर लिया इंतकाम, जाने... सफलता की कहानी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

UPSC SUCCESS STORY: अक्सर कहा जाता है कि असफलता ही सफलता की पहली सीढ़ी होती है। कुछ ऐसी ही कहानी है बिहार के पटना निवासी आदित्य पांडे की, जिन्होंने निजी जीवन के एक बड़े झटके को अपनी ताकत बना लिया। प्यार में मिले धोखे को उन्होंने कमजोरी नहीं, बल्कि प्रेरणा में बदल दिया और देश की सबसे कठिन परीक्षा UPSC पास कर 48वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल की।

उनकी कहानी कहीं न कहीं शादी में ज़रूर आना फिल्म की याद दिलाती है, जिसमें नायक व्यक्तिगत ठोकर के बाद खुद को साबित करता है। हालांकि आदित्य की यह कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट नहीं, बल्कि हकीकत है।



प्यार में असफलता बनी सफलता की वजह

आदित्य पढ़ाई में शुरू से ही अच्छे छात्र रहे। नौवीं कक्षा में वे मेधावी छात्रों की सूची में शामिल थे, लेकिन दसवीं में उन्हें एक लड़की से प्रेम हो गया। इसका असर उनकी पढ़ाई पर पड़ा और अंकों में गिरावट देखने को मिली। बारहवीं के बाद वे इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए गए, हालांकि उनकी रुचि अंग्रेजी ऑनर्स में थी। पिता की इच्छा के आगे उन्होंने इंजीनियरिंग ही चुनी। दसवीं कक्षा के दौरान शुरू हुआ प्रेम संबंध बाद में टूट गया। इस ब्रेकअप ने उन्हें भीतर तक झकझोर दिया। उसी समय उन्होंने खुद से वादा किया कि एक दिन वे IAS बनकर दिखाएंगे।



बिना जानकारी के शुरू की UPSC की तैयारी

आदित्य को शुरुआत में UPSC परीक्षा की बारीकियों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। फिर भी उन्होंने ठान लिया कि वे कुछ अलग करेंगे। नौकरी छोड़कर उन्होंने पूरी तरह से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की।

पहले प्रयास में उन्हें असफलता मिली। 2021 के बाद 2022 में भी उन्होंने परीक्षा दी, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। लगातार दो असफलताओं के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी।


तीसरे प्रयास में मिली ऐतिहासिक सफलता

तीसरे प्रयास में मेहनत रंग लाई। UPSC 2023 की परीक्षा में आदित्य पांडे ने 48वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल की। इसके साथ ही उनका IAS बनने का सपना पूरा हुआ। वर्तमान में वे झारखंड की राजधानी रांची में पदस्थापित हैं।

आदित्य पांडे की यह कहानी बताती है कि जीवन में आई चुनौतियां ही इंसान को मजबूत बनाती हैं। निजी जीवन की निराशा को उन्होंने अपने लक्ष्य की ऊर्जा बना लिया। आज वे उन युवाओं के लिए प्रेरणा हैं, जो असफलताओं से निराश हो जाते हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें