ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

रामनवमी को लेकर पटना के महावीर मंदिर में खास तैयारी, इस बार दिखेगा भव्य नजारा, जानिए कैसे होंगे दर्शन

PATNA : रामनवमी को लेकर पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर में सुरक्षा को लेकर 200 से अधिक पुलिस के जवानों के साथ दो दर्जन मजिस्ट्रेट को तैनात

रामनवमी को लेकर पटना के महावीर मंदिर में खास तैयारी, इस बार दिखेगा भव्य नजारा, जानिए कैसे होंगे दर्शन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : रामनवमी को लेकर पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर में सुरक्षा को लेकर 200 से अधिक पुलिस के जवानों के साथ दो दर्जन मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है। पूजा के लिए आने वाले श्रद्धालु वीर कुंवर सिंह पार्क के पश्चिमी गेट की तरफ से मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे। प्रशासनिक व्यवस्था के साथ महावीर मंदिर की तरफ से भी रामनवमी को लेकर विशेष तैयारी की गई है।


श्रद्धालुओं के लिए महावीर मंदिर का पट्ट सुबह 2 बजे खोल दिया जाएगा जो 12 बजे रात तक खुला रहेगा। महावीर मंदिर में प्रसाद चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं को उत्तरी द्वार से प्रवेश करना होगा। मंदिर के उत्तरी द्वार से जीपीओ गोलम्बर तक घेराबंदी कर छाया की व्यवस्था की गई है। केवल दर्शन करने वाले भक्त सुबह 7 बजे से पूर्वी प्रवेश द्वार से परिसर में प्रवेश करेंगे।


नैवेद्यम लड्डू की बिक्री के लिए मध्य-रात्रि से मंदिर के बाहर 13 काउंटर लगाए जाएंगे। मंदिर के अंदर का स्थायी काउंटर 10 अप्रैल को बंद रहेगा। मंदिर में सुबह 11.50 से दोपहर 12.20 बजे तक भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 


इस बार रामनवमी उत्सव बहुत ही खास है। त्रेता युग में भगवान राम के जन्म के समय देवी-देवताओं ने जिस प्रकार आकाश से पुष्प वर्षा की थी, उसकी झलक देखने को मिलेगी। राम जन्म के समय महावीर मंदिर के ऊपर तीन ड्रोन फूलों की वर्षा करेंगे। बता दें कि कोविड-19 महामारी के कारण पिछले 2 सालों से महावीर मंदिर में रामनवमी का उत्सव नहीं मनाया गया है। 

टैग्स