ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

पटना में तख्त श्रीहरमंदिर साहिब की ओर से फ्री ऑक्सीजन कैंप शुरू, मुफ्त में भरे जा रहे खाली सिलेंडर, लंगर में खाने की भी व्यवस्था

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी की भयावह स्थिति होती जा रही है. इसके साथ ही ऑक्सीजन और बेड की किल्लत से हाहाकार मचा हुआ है. खाली पड़े सिलेंडर भरने के लिए लोगों को भाग-दौड़ करनी पड

पटना में तख्त श्रीहरमंदिर साहिब की ओर से फ्री ऑक्सीजन कैंप शुरू, मुफ्त में भरे जा रहे खाली सिलेंडर, लंगर में खाने की भी व्यवस्था
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना महामारी की भयावह स्थिति होती जा रही है. इसके साथ ही ऑक्सीजन और बेड की किल्लत से हाहाकार मचा हुआ है. खाली पड़े सिलेंडर भरने के लिए लोगों को भाग-दौड़ करनी पड़ रही है. ऐसे हालात में पटना वासियों को ऑक्सीजन की कमी ना हो इसके लिए पटना साहिब तख्त श्रीहरमंदिर साहिब गुरुद्वारा की ओर से बड़ा प्रयास किया जा रहा है. 


पटना साहिब तख्त श्रीहरमंदिर साहिब गुरुद्वारा ने लोगों के लिए नि:शुल्क ऑक्सीजन कैंप की शुरुआत पटना सिटी के कंगन घाट पर की है. यहां खाली सिलेंडर ले जाकर ऑक्सीजन भरा सकते हैं. तख़्त साहिब प्रबंधक कमेटी के महासचिव सरदार महिंदर पाल सिंह ढिल्लन ने बताया कि शहर में बढ़ते महामारी और ऑक्सीजन की कालाबाजारी को रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है. हर जरूरतमंद को मुफ्त में ऑक्सीजन दिया जाएगा. 


तख़्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रंजीत सिंह गौहर ने बताया कि सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक कंगन घाट पर मुफ्त ऑक्सीजन देने का प्रबंध किया गया है. साथ ही जरूरतमंदों के लिए लंगर का भी प्रबंध है. वहीं, गुरुद्वारा कमेटी की इस पहल की काफी सराहना हो रही है. गौरतलब है कि आपदा की इस घड़ी में सभी लोग अपने-अपने स्तर से लोगों की मदद करने में जुटे हुए हैं. धार्मिक संगठनों की तरफ इस तरह की व्यवस्था काबिले तारीफ है. गुरुद्वारा के पहले पटना के महावीर मंदिर ट्रस्ट द्वारा भी लगातार लोगों की सेवा की जा रही है. 

टैग्स