ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

पटना : कंकड़बाग साईं मंदिर के पुजारी-ट्रस्टी समेत 10 लोगों पर केस, लॉकडाउन तोड़ मंदिर में करायी थी पूजा

PATNA : कोरोना गाइडलाइन की परवाह किए बगैर लॉकडाउन तोड़ने के मामले में पटना के कंकड़बाग स्थित श्री साईं शिव कृपा मंदिर के पुजारी ट्रस्टी समेत 10 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

पटना : कंकड़बाग साईं मंदिर के पुजारी-ट्रस्टी समेत 10 लोगों पर केस, लॉकडाउन तोड़ मंदिर में करायी थी पूजा
Editor
2 मिनट

PATNA : कोरोना गाइडलाइन की परवाह किए बगैर लॉकडाउन तोड़ने के मामले में पटना के कंकड़बाग स्थित श्री साईं शिव कृपा मंदिर के पुजारी ट्रस्टी समेत 10 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से यह कार्रवाई की गई है। कंकड़बाग थाने में साईं मंदिर के पुजारी विजय पाठक, सचिव कैप्टन एस प्रसाद, कोषाध्यक्ष कुमार नीरज, मंदिर की ट्रस्टी चंचला साथ ही साथ ट्रस्ट के सदस्य रतन कुमार, मनोज कुमार, अखिलेश सिंह, संजय रजक समेत दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।


इन लोगों पर आरोप है कि 27 जुलाई को मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे। बिहार में फिलहाल कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए धार्मिक स्थलों को खोलने की मनाही है लेकिन कंकड़बाग स्थित साईं मंदिर में यह लोग पूजा पाठ कर रहे थे। इसकी तस्वीर जिला प्रशासन को मिल गई जिसके बाद 29 जुलाई को कार्यपालक पदाधिकारी ने मंदिर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान तस्वीर और साईं मंदिर का लोकेशन एक पाया गया। आखिरकार उन्होंने कंकड़बाग थाने में केस दर्ज करा दिया।


जिला प्रशासन की तरफ से दर्ज कराए गए केस में कहा गया है कि कोविड-19 के कारण मंदिरों में पूजा-पाठ बंद है और लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर इन लोगों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाए। इस मामले में जब साईं मंदिर के पुजारी से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि 27 जुलाई को मंदिर का स्थापना दिवस था। इसी वजह से ट्रस्टी और उसके सदस्य पूजा करने पहुंचे थे। कंकड़बाग थानेदार रविशंकर सिंह के मुताबिक केस दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है आगे कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स