ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

नवरात्र का आज तीसरा दिन, मां चंद्रघंटा की होती है पूजा

PATNA: आज नवरात्र का तीसरा दिन हैं. आज मां के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा का पूजन किया जाता है. देवी चंद्रघंटा के सिर पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र नजर आता है. यही वजह है कि माता के

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: आज नवरात्र का तीसरा दिन हैं. आज मां के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा का पूजन किया जाता है. देवी चंद्रघंटा के सिर पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र नजर आता है. यही वजह है कि माता के भक्त उन्हें चंद्रघंटा कहकर बुलाते हैं. देवी चंद्रघंटा का वाहन सिंह होता है. तीसरे दिन के पूजा के बारे में बताया जाता है कि यदि आपके मन में किसी तरह का कोई भय बना रहता है तो आप मां के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा का पूजन करें. नवरात्रि का तीसरा दिन भय से मुक्ति और अपार साहस प्राप्त करने का होता है. 

इस तरीके से करें मां की पूजा
 मां चंद्रघंटा की पूजा करने से घर में शांति आती है और परिवार का कल्याण होता है. मां की पूजा करते समय उनको लाल फूल अर्पित करना चाहिए. इसके साथ मां को लाल सेब और गुड़ भी चढाएं. शत्रुओं पर विजय पाने के लिए मां की पूजा करते समय घंटा बजाकर उनकी पूजा करें. गाय के दूध का प्रसाद चढ़ाने से बड़े से बड़े दुख से मुक्ति मिल जाती है.

मां की उपासना का मंत्र
 पिण्डजप्रवरारूढ़ा चण्डकोपास्त्रकेर्युता।
 प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघण्टेति विश्रुता॥