ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

नौबतपुर से होटल पनास पहुंचे बागेश्वर वाले बाबा, होटल के बाहर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, तस्वीर लेने की मची होड़

PATNA: बागेश्वर धाम वाले बाबा आचार्य धीरेंद्र शास्त्री नौबतपुर से होटल पनास पहुंचे जहां पहले से उनके दर्शन करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु होटल के बाहर मौजूद थे। धीरेंद्

नौबतपुर से होटल पनास पहुंचे बागेश्वर वाले बाबा, होटल के बाहर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, तस्वीर लेने की मची होड़
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बागेश्वर धाम वाले बाबा आचार्य धीरेंद्र शास्त्री नौबतपुर से होटल पनास पहुंचे जहां पहले से उनके दर्शन करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु होटल के बाहर मौजूद थे। धीरेंद्र शास्त्री की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे। सभी अपने मोबाइल में धीरेंद्र शास्त्री का फोटो लेने में लगे थे। पनास होटल के बाहर श्रद्धालुओं के हुजूम को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस की टीम मौजूद थी। मिली जानकारी के अनुसार कल सुबह 9 बजे धीरेंद्र शास्त्री प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। 15 मई को होने वाले दिव्य दरबार के संबंध में वे मीडिया से बातचीत करेंगे। 


इस दौरान जय बजरंग बली के नारों से पूरा गांधी मैदान इलाका गूंज उठा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखकर बाबा धीरेंद्र शास्त्री भी हैरान रह गये। उन्होंने वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया कहा कि रात हो गयी है अब सभी लोग अपने-अपने घर जाए। लेकिन श्रद्धालु बाबा धीरेंद्र का फोटो लेने में मग्न थे। हर किसी की यह इच्छा थी कि किसी तरह बाबा का फोटो उनके कैमरे में कैद हो जाए। 


धीरेंद्र शास्त्री जिस गाड़ी में सवार थे जिसके आस-पास उमड़ी भीड़ के हाथ में मोबाइल नजर आ रहा था। किसी तरह वे इस खुबसुरत तस्वीर को अपने मोबाइल में कैद करना चाहते थे। पुलिस और प्रशासन की टीम भी लोगों से घर जाने की अपील कर रहे थे। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बाबा धीरेंद्र शास्त्री को होटल पनास में ले जाया गया। होटल पनास के बाहर अभी भी श्रद्धालुओं की भीड़ दिख रही है। वही भारी संख्या में पुलिस की टीम भी वहां मौजूद हैं। सोमवार 15 मई को तरेत पाली मठ में बाबा का दिव्य दरबार लगेगा या नहीं इसे लेकर धीरेंद्र शास्त्री कल सुबह 9 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे।