ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

कोरोना संकट के कारण रद्द हुई बिहार से इस साल की हज यात्रा, 5 हजार लोगों ने दिया था आवेदन

PATNA : कोरोना संकट के बीच हज यात्रा को लेकर अटकलों पर विराम लग गया है. इस साल बिहार से हज यात्रा नहीं होगी. जिन लोगों ने भी इस साल हज यात्रा को लेकर आवेदन किया था उन्हें इसका जानक

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : कोरोना संकट के बीच हज यात्रा को लेकर अटकलों पर विराम लग गया है. इस साल बिहार से हज यात्रा नहीं होगी. जिन लोगों ने भी इस साल हज यात्रा को लेकर आवेदन किया था उन्हें इसका जानकारी दी जाने लगी है. हज कमेटी ने यात्रा के लिए आवेदन करने वालों का पूरा पैसा वापस करने का फैसला लिया है. 

हज कमेटी ने किया एलान

मंगलवार को बिहार राज्य हज कमेटी के एलान के साथ इस साल की हज यात्रा को लेकर संशय खत्म हो गया. राज्य हज कमेटी के कार्यपालक पदाधिकारी राशिद हुसैन ने साफ कर दिया है कि इस साल बिहार से हज यात्री नहीं जाएंगे. कोरोना संक्रमण को देखते हुए ये फैसला लिया गया है. जिन लोगों ने भी इस साल हज यात्रा के लिए आवेदन दिया था उन्हें इसकी जानकारी दी जाने लगी है. 

राज्य हज कमेटी के कार्यपालक पदाधिकारी राशिद हुसैन ने बताया कि हज यात्रा में महज 15 दिन शेष बचे हैं. लेकिन पिछले तीन महीने से लॉकडाउन के कारण यात्रा पर जाने वालों से पूरी रकम भी नहीं ली गई थी और ना ही कोई तैयारी हो सकी है. वहीं सऊदी अरब से भी हज यात्रा को लेकर कोई आदेश नहीं आया है. लिहाजा बिहार से हज यात्रा के लिए जाना संभव नहीं पायेगा. 

राज्य हज कमेटी के मुताबिक सऊदी अरब में हज होगा लेकिन भारत से कोई हज यात्री नहीं जा पायेगा. हज कमेटी के मुताबिक इस साल बिहार से कुल 4859 लोगों ने हज यात्रा पर जाने का आवेदन दिया था. उन्होंने यात्रा के लिए शुरू में कुछ पैसे भी जमा कराये थे. लेकिन यात्रा नहीं हो पायेगी. लिहाजा लोगों को अपना आवेदन रद्द करने के लिए ऑनलाइन अर्जी देने को कहा गया है. अब तक कुल 140 लोगों ने अब तक अपना आवेदन रद्द कराया है. राज्य हज कमेटी सभी आवेदकों का पूरा पैसा वापस करेगी.

टैग्स