ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Buddha Purnima 2023: बुद्ध पूर्णिमा आज, गंगा नदी में स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

PATNA: वैशाख महीने का बुद्धपूर्णिमा आज है. साथ ही आज बुद्ध जयंती भी है. इसको लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है. सुबह से ही श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए घाटों पर पहुंच रहे हैं. पटना के गांधी घ

Buddha Purnima 2023: बुद्ध पूर्णिमा आज, गंगा नदी में स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

PATNA: वैशाख महीने का बुद्धपूर्णिमा आज है. साथ ही आज बुद्ध जयंती भी है. इसको लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है. सुबह से ही श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए घाटों पर पहुंच रहे हैं. पटना के गांधी घाट पर सुबह से ही महिलाओं, पुरुषों, बच्चे के साथ ही सभी लोग गंगा स्नान के लिए घाट पर पहुंच चुके हैं. इसके साथ ही श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाकर सुख शांति समृद्धि की कामना कर रहे हैं. आज यानी शुक्रवार को बुद्धपूर्णिमा के अवसर पर गंगा में स्नान करने के लिए सभी घाटों पर श्रद्धालु सुबह से ही पहुंच कर डुबकी लगाने में जुटे हुए हैं.


इस पर्व पर गंगा स्नान करने का खास महत्व है. कहा जाता है कि जो बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर स्नान करता है. उसे ज्ञान प्राप्ति के अलावा सर्वकार्यों की प्राप्ति होती है. इसी आस्था से श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई.  साथ ही आपको बता दे कि  बुद्धपूर्णिमा के अवसर पर आज गया जिले में आयोजन रखा गया है जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर बिहार के राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शामिल होंगे.


CM नीतीश कुमार ने भी बुद्ध पूर्णिमा पर लोगों को संदेश दिया है. नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा, बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. भगवान बुद्ध के जीवन दर्शन से हमें प्रेम, शांति, सद्भाव, त्याग, अहिंसा एवं संयम जैसे गुणों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है. उनका जीवन हम सभी के लिए आदर्श है. भगवान बुद्ध के बताए हुए अष्टांगिक मार्ग पर चलकर मनुष्य सम्यक और संतुलित जीवन यापन करने में सक्षम हो सकता है. भगवान बुद्ध की शिक्षा को आत्मसात कर हम आपसी प्रेम और सद्भाव की भावना को और मजबूत करें.


बुद्ध पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन को भगवान गौतम बुद्ध की जयंती और उनके निर्वाण दिवस दोनों के ही तौर पर मनाया जाता है. इसी दिन भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था. इस दिन का काफी महत्व है. कहते हैं कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है.

टैग्स