ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में लॉकडाउन के बीच मन रही ईद, सीएम नीतीश समेत कई नेताओं ने दी मुबारकबाद

PATNA : रमजान के पावन महीने के बाद मुसलामानों का सबसे बड़ा त्योहार ईद आज देशभर में मनाया जा रहा है. पिछले बार की तरह ही इस बार भी जुड़े कोरोना महामारी से जुड़े लॉकडाउन के बीच लो

बिहार में लॉकडाउन के बीच मन रही ईद, सीएम नीतीश समेत कई नेताओं ने दी मुबारकबाद
First Bihar
3 मिनट

PATNA : रमजान के पावन महीने के बाद मुसलामानों का सबसे बड़ा त्योहार ईद आज देशभर में मनाया जा रहा है. पिछले बार की तरह ही इस बार भी जुड़े कोरोना महामारी से जुड़े लॉकडाउन के बीच लोगों से घर में रहकर ही पर्व मनाने की अपील की जा रही है. बिहार में भी सरकार ने 25 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है ऐसे में लोगों से घरों पर रहकर ही ईद की नमाज अदा करने की अपील की गई है. 


वहीं, नमाज ईदैन कमेटी के अध्यक्ष महमूद आलम ने पहले ही एलान कर दिया था कि कोरोना और लॉकडाउन की वजह से पिछले साल की तरह इस साल भी ईद की नमाज गांधी मैदान में नहीं होगी. गांधी मैदान में 1925 से ईद की नमाज होती रही है. जानकारी के अनुसार, 96 साल में ये दूसरा मौका है जब ईद की नमाज पटना के गांधी मैदान में नहीं अदा की जाएगी.


इमारत-ए-शरिया के नाएब अमीर-ए-शरीयत हजरत मौलाना शमशाद अहमद रहमानी कासमी, जमाएत-ए-इस्लामी हिंद के क्षेत्रीय अमीर मौलाना रिजवान अहमद इस्लाही, बिहार स्टेट सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन मो. इरशादुल्लाह, बिहार स्टेट शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सैयद अफजल अब्बास समेत कई संस्थानों ने अपील की है कि ईद के दौरान लोग नमाज घर पर ही अदा करें.


वहीं, गाइडलाइन जारी करते हुए कहा गया था कि नमाज के बाद गले न मिलें और एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाएं. लोगों को दूर से ही ईद की मुबारकबाद दें. मुस्लिम संगठनों का कहना है कि पूरे रमजान लोगों नें अपनी इबादत अपने-अपने घरों में की है और ईद की नमाज भी वो अपने घरों में ही अदा करे.


ईद के मौके पर सूबे के मुख्यमंत्री मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार सहित तमाम नेताओं ने लोगों को ईद की शुभकामना दी है. मुख्‍यमंत्री नीतीश ने सभी बिहारवासियों एवं देशवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को ईद की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. उन्‍होंने कहा कि खुदा सभी लोगों पर अपनी रहमतों की बारिश करें और सबों का जीवन सुख, शांति एवं समृद्धि से भरा रहे. कोरोना संक्रमण के कारण सब लोग घर के अंदर ही इबादत करें. 

टैग्स