ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, कई एजेंडों पर सरकार की लगी मुहर; मंत्रिमंडल की पूरी कार्यप्रणाली हुई डिजिटल✦कटिहार के बालगृह से फिर फरार हुआ 15 साल का किशोर, दो साल में 23 बच्चे भागे✦पुलिस को देखकर भागने लगे बाइक सवार, तलाशी में मिला 24 किलो गांजा, दो गिरफ्तार✦कुंभ से भी ज्यादा अनंत सिंह की बेटी की शादी में भीड़, खाने के लिए टूट पड़े लोग, देखें तस्वीरें✦सीतामढ़ी में विजिलेंस का एक्शन, रिश्वत लेते चौकीदार का बेटा गिरफ्तार, दारोगा जांच के घेरे में✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, कई एजेंडों पर सरकार की लगी मुहर; मंत्रिमंडल की पूरी कार्यप्रणाली हुई डिजिटल✦कटिहार के बालगृह से फिर फरार हुआ 15 साल का किशोर, दो साल में 23 बच्चे भागे✦पुलिस को देखकर भागने लगे बाइक सवार, तलाशी में मिला 24 किलो गांजा, दो गिरफ्तार✦कुंभ से भी ज्यादा अनंत सिंह की बेटी की शादी में भीड़, खाने के लिए टूट पड़े लोग, देखें तस्वीरें✦सीतामढ़ी में विजिलेंस का एक्शन, रिश्वत लेते चौकीदार का बेटा गिरफ्तार, दारोगा जांच के घेरे में

पटना में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत, शव यात्रा के दौरान फायरिंग कर रहे थे लोग

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है, जहां गोली लगने से एक व्यक्ति की जान चली गई है. व्यक्ति की मौत के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस इस घटना की छा

पटना में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत, शव यात्रा के दौरान फायरिंग कर रहे थे लोग
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है, जहां गोली लगने से एक व्यक्ति की जान चली गई है. व्यक्ति की मौत के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना राजधानी पटना के खुसरूपुर थाना इलाके की है, जहां बड़ा गांव में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि शव यात्रा के दौरान कुछ लोग फायरिंग कर रहे थे. इस दौरान शव यात्रा में शामिल एक शख्स को गोली लग गई. जिसके कारण मौके पर उसकी भी मौत हो गई. 


इस घटना के बाद हर कोई हैरान रह गया. घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. उधर मौत की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.


घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची खुसरूपुर थाना की टीम मामले की छानबीन में जुटी गई है. खुसरूपुर थानध्यक्ष के मुताबिक घटना की छानबीन की जा रही है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है. हालांक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिरकार येघटना कैसे हुई. किसकी गोली लगने से व्यक्ति की मौत हुई. 

टैग्स